एक्सप्लोरर

दुष्यंत चौटाला को एक और झटका, JJP महासचिव हरपाल कंबोज ने दिया इस्तीफा

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के बीच हरपाल कंबोज ने अपना इस्तीफा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेज दिया है. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ी

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की जन नायक जनता पार्टी को एक और झटका लगा है. पार्टी के महासचिव हरपाल कंबोज ने शुक्रवार (19 अप्रैल) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. हरपाल कंबोज ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेज दिया है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक हरपाल कंबोज ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ दी है. इससे पहले, कंबोज जेजेपी की अंबाला यूनिट के शहरी जिला अध्यक्ष थे और उन्होंने अंबाला शहर से जेजेपी के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.

हरियाणा में जेजेपी के महासचिव हरपाल कंबोज का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं. हरपाल कंबोज के इस्तीफे से पहले भी कई लोगों ने दुष्यंत चौटाला की पार्टी का साथ छोड़ा है. जेजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष निशान सिंह और पार्टी के महासचिव कमलेश सैनी ने इस महीने की शुरुआत में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी.

हरियाणा में वोटिंग कब?

हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं. हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. जननायक जनता पार्टी (JJP) ने पहले ही पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

हरियाणा में जेजेपी के उम्मीदवार कौन?

हरियाणा में दुष्यंत चौटाला की पार्टी JJP ने हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को टिकट दिया है. सिरसा लोकसभा से पूर्व विधायक रमेश खटक को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह पर पार्टी ने दांव खेला है. गुरुग्राम से जाने माने कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके साथ ही फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को मैदान में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें:

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं होने पर कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस को घेरा, ‘कोई भी बड़ा...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget