एक्सप्लोरर

Drug Smuggling Case: 'भगवंत मान ने प्रेम पत्र भेजा है', नशा तस्करी केस में SIT के तलब करने पर बोले बिक्रम सिंह मजीठिया

Punjab Drug Smuggling Case: बिक्रम सिंह मजीठिया पर पूर्ववर्ती चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के दौरान मामला दर्ज किया गया था. उन पर स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं.

Punjab News: मादक पदार्थ के एक मामले की जांच कर रही पंजाब पुलिस (Punjab Police) की विशेष जांच टीम (SIT) ने शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) को उसके समक्ष 18 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए कहा है. मजीठिया ने सोमवार को ‘एक्स’ पर सम्मन की एक प्रति साझा करते हुए इसे ‘प्रेम पत्र’ बताया. पंजाब के पूर्व मंत्री को 18 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है.

एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना कर रहे हैं. मजीठिया ने कहा, ‘‘भगवंत मान ने प्रेम पत्र भेजा है!’’ पूर्व अकाली मंत्री और शिअद के नेता मजीठिया पर पूर्ववर्ती चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान 20 दिसंबर, 2021 को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

बिक्रम सिंह मजीठिया पर इन धाराओं में दर्ज हैं केस

मजीठिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 25 (किसी अपराध को अंजाम देने के लिए अपने परिसर का इस्तेमाल करने की अनुमति देने), 27ए (अवैध तस्करी का वित्तपोषण और अपराधियों को शरण देने) और 29 (अपराध के लिए उकसाने या साजिश रचने) के तहत मामला दर्ज किया गया था. उनके खिलाफ यह कार्रवाई राज्य में एक मादक पदार्थ गिरोह पर एक विशेष कार्य बल की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर की गई थी.

अकाली दल नेता ने आप के मंत्री को घेरा

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर अवैध खनन कराने का बड़ा आरोप लगाया. साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री की ओर से रोपड़ में कथित तौर पर किए जा रहे करोड़ों रुपये के अवैध खनन की हाईकोर्ट की निगरानी में या सीबीआई जांच की मांग की.

ये भी पढ़ें- Punjab Illegal Mining: 'पंजाब में अवैध खनन में शामिल हैं मंत्री', शिरोमणि अकाली दल ने की जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget