एक्सप्लोरर

Punjab Illegal Mining: 'पंजाब में अवैध खनन में शामिल हैं मंत्री', शिरोमणि अकाली दल ने की जांच की मांग

Punjab Illegal Mining News: अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने कहा है कि आप सरकार उस रेत को वैध कर रही है, जिसका अवैध खनन उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां कानूनी खदानों को मंजूरी नहीं दी गई है.

Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से रोपड़ में कथित तौर पर किए जा रहे करोड़ों रुपये के अवैध खनन की हाईकोर्ट की निगरानी में या सीबीआई जांच की मांग की. एक बयान में शिअद नेता ने कहा कि इस तथ्य के बावजूद कि आप सरकार की 2023 खनन नीति में गाद निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, इस समय आनंदपुर साहिब तहसील के चांदपुरा गांव में रेत खनन के लिए भारी मशीनरी के साथ बड़े पैमाने पर गाद निकालने का काम किया जा रहा है.

मजीठिया ने कहा, "ग्रामीणों के विरोध का भी खनन विभाग या जिला पुलिस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, क्योंकि खननकर्ताओं को सरकारी संरक्षण प्राप्त है." यह कहते हुए कि मंत्री और उनके सहयोगियों की ओर से रोपड़ जिले के अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है, मजीठिया ने कहा कि साथ ही 6 रुपये प्रति घन फीट का शुल्क लगाकर अवैध खनन को कानूनी खनन में परिवर्तित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा करके आप सरकार उस रेत को वैध कर रही है, जिसका अवैध खनन उन क्षेत्रों में किया जा रहा है, जहां कानूनी खदानों को मंजूरी नहीं दी गई है.

'पंजाब को अवैध तस्करों के लिए आभासी द्वीप बना दिया'

शिअद नेता ने आगे कहा, "इस तरह के कृत्यों ने पंजाब को अवैध तस्करों के लिए आभासी द्वीप बना दिया है, जहां कोई सवाल नहीं पूछा जाता है कि सामग्री राज्य से आ रही है या बाहर से." यह कहते हुए कि यह सरासर सरकारी खजाने की लूट है, मजीठिया ने कहा, ''ऊपर से नीचे तक पूरी पार्टी इसके लिए जिम्मेदार है, क्योंकि अवैध खनन से प्राप्त धन का इस्तेमाल पार्टी नेताओं के खजाने को भरने के साथ-साथ अन्य राज्यों में पार्टी के चुनाव अभियान को वित्तपोषित करने के लिए किया जा रहा है.'' उन्होंने कहा कि केवल एक स्वतंत्र जांच से ही पंजाब से दिल्ली तक धन के लेन-देन का पता लगाया जा सकता है और दोषियों को सजा दी जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Animal Movie: फिल्म 'एनिमल' के सीन को लेकर सिख यूथ फेडरेशन ने जताई आपत्ति, सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget