एक्सप्लोरर

Divya Pahuja Murder Case: कैसे हुई दिव्या पाहुजा के शव की पहचान? फतेहाबाद में नहर से मिली है लाश

Divya Pahuja Body: दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को गुरुग्राम बस स्टैंड के पास सिटी प्वाइंट होटल के कमरा नंबर 111 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही गुरुग्राम पुलिस शव की तलाश कर रही थी.

Gurugram: गुरुग्राम के एक होटल में गोली मारकर हत्या किए जाने के 11 दिन बाद शनिवार को हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक नहर से दिव्या पाहुजा का शव बरामद किया गया. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने कहा कि टोहाना में भाखड़ा नहर से क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद हुआ. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान दिव्या पाहुजा की पीठ पर बने टैटू से की.

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि बलराज गिल की गिरफ्तारी के बाद शव के ठिकाने के बारे में एक सुराग सामने आया, जो अपने सहयोगी रवि बंगा के साथ दिव्या का शव लेकर भाग गया था. पुलिस ने एनडीआरएफ की 25 टीमों की मदद से पटियाला से लेकर फतेहाबाद के खनौरी तक शव की तलाश शुरू की. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव की एक तस्वीर दिव्या के परिवार को भेजी, जिसके बाद उन्होंने टैटू के कारण शव की पहचान की. पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

सिटी प्वाइंट होटल में हुई थी हत्या

दिव्या की 2 जनवरी को गुरुग्राम बस स्टैंड के पास सिटी प्वाइंट होटल के कमरा नंबर 111 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार, दिव्या और सिटी पॉइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह एक रिश्ते में थे और दिव्या ने अपने मोबाइल से उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह गुस्से में था. बलराज ने पहले कहा था कि उसने रवि के साथ मिलकर दिव्या के शव को पंजाब के पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंक दिया था.

अनुमान लगाया जा रहा है कि शव बहकर हरियाणा में आ गया होगा. बलराज को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम लाया जा रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि शव को भाखड़ा नहर में फेंकने के बाद उन्होंने अपराध में इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू को पटियाला बस स्टैंड पर छोड़ दिया था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बलराज ने खुलासा किया कि 2 जनवरी की रात वह और रवि बीएमडब्ल्यू में शव लेकर गुरुग्राम से निकले थे. पटियाला में कार छोड़ने के बाद वे सबसे पहले टैक्सी से उदयपुर गए.

आरोपी रवि अभी भी फरार

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाया तो पता चला कि वे उदयपुर के एक होटल में ठहरे हुए हैं. जब तक पुलिस टीम उदयपुर पहुंची, दोनों आरोपी वहां से भाग निकले और चंडीगढ़ लौट आए. चंडीगढ़ से बलराज और रवि एक ट्रेन में सवार हुए और हावड़ा पहुंचे, जिसके बाद वे अलग हो गए. बलराज और रवि के विदेश भागने की आशंका के बीच गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस ने उनके लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था.

अगले ही दिन एयरपोर्ट पुलिस ने बलराज को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. रवि अभी भी फरार है. इस मामले में जिन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह है अभिजीत, उसके सहयोगी ओम प्रकाश, हेमराज और एक महिला मेघा, जो मुख्य आरोपी को हत्या के हथियार के डॉक्यूमेंट्स और पीड़ित के अन्य निजी सामान को ठिकाने लगाने में मदद करते हैं.

अभिजीत के संपर्क में कैसे आई थी दिव्या

दिव्या जेल में बंद गैंगस्टर बिंदर गुज्जर के माध्यम से अभिजीत के संपर्क में आई, जिसे 2016 में मुंबई में हुई गुरुग्राम पुलिस के साथ गैंगस्टर संदीप गाडोली की कथित 'फर्जी मुठभेड़' में मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है. दिव्या इस मामले में मुख्य आरोपी थी. बाद में, उसे गैंगस्टर की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने सात साल जेल में बिताए. उसे पिछले साल जून में बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी. दिव्या के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की साजिश गाडोली के परिवार वालों ने अभिजीत के साथ मिलकर रची थी.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाएगा गुरुग्राम इमाम संगठन, कहा- '500 साल बाद आया यह...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
बिट्टू, अमरिंदर… पंजाब कांग्रेस में कलह के बीच मनीष तिवारी ने शेयर की 5 साल पुरानी फोटो
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी ने उतारे 2 और कैंडिडेट, देखें लिस्ट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट

Embed widget