एक्सप्लोरर

Ram Mandir Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाएगा गुरुग्राम इमाम संगठन, कहा- '500 साल बाद आया यह...'

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर इमाम संगठन में भी खुशी का माहौल है. इसके अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल हसीब काशमी ने प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयान जारी किया है.

Gurugram News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न गुरुग्राम (Gurugram) इमाम संगठन भी मनाएगा. इसकी तैयारियां यहां की जा रही हैं. यह जानकारी गुरुग्राम इमाम संगठन के अध्यक्ष ने दी. गुरुग्राम इमाम संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल हसीब काशमी ने कहा कि 22 जनवरी 2024 खुशी का दिन है. 500 साल के बाद यह खुशी का दिन आ रहा है.
 
हसीब काशमी ने कहा कि कोर्ट ने जो आस्था की बुनियाद पर फैसला दिया है, उसको सभी मुसलमानों ने माना है. यह बहुत ही खुशी का दिन है. सभी मुसलमानों को इस खुशी में शामिल होना चाहिए. इस्लाम कहता है कि किसी के धर्म को बुरा मत कहो. एक दूसरे की इज्जत करो. जो लोग भी राष्ट्रवादी विचारधारा रखते हैं, उनको चाहिए कि 22 जनवरी को इस खुशी में शरीक हों. गुरुग्राम इमाम संगठन स्वयं भी एक राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है, जो समाज सेवा का काम करता है.
 
मुफ्ती काशमी ने दिया यह संदेश
मुफ्ती अब्दुल हसीब काशमी आगे कहा कि इमाम संगठन से जुड़े तमाम लोग 22 जनवरी को गुरुग्राम से लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खुशी मनाएंगे. गुरुग्राम इमाम संगठन के लोग सद्भावना के तहत इस खुशी में शामिल होंगे. कोई भी हो, अपनी आस्था के हिसाब से सेलिब्रेट करें. मुल्क में हमेशा भाईचारा बना रहे. जब मुल्क में भाईचारा होगा तो देश तरक्की करेगा. मुसलमानों को चाहिए कि वे परमात्मा को नाराज करने वाले सारे काम छोड़ दें. मुसीबतें किसी की वजह से नहीं आती. खुद के गलत काम करने की वजह से आती हैं.
 
बता दें कि राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में भक्तिमय माहौल है. विशेषकर बीजेपी शासित राज्यों में खास तैयारियां की गई हैं और वहां से भोग के लिए अनाज, अगरबत्ती समेत पूजा-पाठ के सामान अयोध्या भेजे जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बाजार एसोसिएशन भी उस दिन अपने-अपने इलाके में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी कर रहा है. (राजेश यादव की रिपोर्ट) 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget