एक्सप्लोरर

Haryana: नए साल पर खाटू श्याम जाने के लिए गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जमकर हुआ हंगामा

Gurugram Railway Station: गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया. रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन किया. वहीं ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे रोके रखा.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के रेलवे स्टेशन पर रविवार रात हंगामा खड़ा हो गया. नए साल पर खाटू श्याम में बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. लेकिन जब ट्रेन के दरवाजे नहीं खुले तो श्रद्धालुओं ने पटरी पर बैठकर हंगामा खड़ा कर दिया. ट्रेन पर भी पथराव किया गया जिससे कई यात्रियों को चोट भी लगी. हंगामा ज्यादा बढ़ने पर रेलवे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को वहां से हटाया.

श्रद्धालु दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली चेतक एक्सप्रेस के जरिए रिंगस जाने के लिए गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे. लेकिन, ट्रेन गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से ही भरकर आई थी. तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने दरवाजे नहीं खोले. जिसकी वजह से ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया. श्रद्धालु की भीड़ ने रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोके रखा. श्रद्धालु एक ही बात पर अड़े हुए थे कि उन्हें खाटूश्याम जाना है. वहीं श्रद्धालुओं के हंगामे से ट्रेन में सवार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. भीड़ के सामने रेलवे पुलिस भी बेबस नजर आई. 

जीआरपी ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रेलवे ट्रेक से हटाया

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोके जाने की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद यात्रियों को रेलवे ट्रैक से हटाया गया. जिसके बाद ट्रेन को रेलवे स्टेशन से उदयपुर के लिए रवाना किया गया. करीब एक महीने पहले रेवाड़ी के रेलवे स्टेशन पर हंगामा देखा गया था. खाटू श्याम जाने के लिए रेवाड़ी जंक्शन पर भारी भीड़ उमड़ी थी. ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली तो यात्री खिड़की और दरवाजों पर लटक गए. जिसकी वजह से चेतक एक्सप्रेस करीब 3 घंटे लेट चल पाई थी.

यह भी पढ़ें: Haryana Assembly Election: '2024 में हरियाणा की सत्ता से बाहर होगी BJP-JJP की गठबंधन सरकार', दीपेंद्र हुड्डा का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
जेल से बाहर आएगा सीएम बेअंत सिंह की हत्या का दोषी, राज्यपाल बोले- सिफारिश की है...
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब SIR: पहली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी जारी, जानें कैसे चेक करें नाम और दर्ज कराएं आपत्ति
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल
कौन है जगतार सिंह हवारा, जिसकी पैरोल को लेकर पंजाब में मची सियासी हलचल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget