एक्सप्लोरर

Haryana News: दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे का तेजी से चल रहा है काम, फरीदाबाद में Highway पर गार्डर रखने से लोग परेशान

Faridabad News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अनुसार अभी एक्सप्रेस-वे पर कई जगह छोटा-मोटा काम बाकी है. साल 2024 के अंत तक बनकर एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा.

Delhi Vadodara Mumbai Expressway News: देश के सबसे लंबे दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi Vadodara Mumbai Expressway) पर आरामदायक और फर्राटेदार सफर का सपना साकार करने के लिए बड़ी जोर-शोर से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है. फरीदाबाद (Faridabad) के कैल गांव (Cal Village) में हाईवे (Highway) पर गार्डर रखने का काम रविवार से शुरू कर दिया गया है. कल एक गार्डर हाईवे पर रखा गया. इस दौरान हाईवे पर गाड़ियों का आवागमन बंद कर दिया गया और गाड़ियों को गांवों के रास्ते जाने के लिए कहा गया. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हाईवे पर बैरिकेड लगाकर 20 मिनट तक यातायात बंद किया गया. काम देरी से शुरू होने के चलते सिर्फ एक ही गार्डर हाईवे पर रखा गया. 

एक्सप्रेस वे को हाईवे से जोड़ने के लिए रखे जा रहे है गार्डर
हाईवे पर गार्डर रखने वाली कंपनी का लक्ष्य रोजाना दो गार्डर रखने का है. कंपनी का कहना था कि वो एक दिन में भी पूरे गार्डर रख सकती है लेकिन इसके लिए कई घंटे तक यातायात (Transportation) बंद रखना पड़ेगा जो इस मेन हाईवे को देखते हुए मुमकिन नहीं है. इसलिए कंपनी (Company) द्वारा दो गार्डर रोज रखने का निर्णय लिया गया है. अब गार्डर 26 से 29 दिसंबर तक रखे जाएंगे. एक्सप्रेस-वे को हाईवे से दोनों तरफ से जोड़ने के लिए यह गार्डर रखे जा रहे है. फरीदाबाद जिले के कैल गांव के पास यह इंटरचेंज बनाया जा रहा है. यहां आठ गार्डर लगाए जाएंगे. अब गार्डर रखने के लिए सुबह 10 से 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है.

पांच राज्यों को जोड़ेगा दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेस-वे

दिल्ली-वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के कई बड़े शहरों के बीच सफर को आधा कर देगा. एक्सप्रेस-वे से जाने पर दिल्ली से मुंबई का सफर 24 घंटों की बजाए 12 से 13 घंटों में पूरा हो जाएगा. यह एक्सप्रेस-वे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित 5 राज्यों से होकर गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: Assembly Winter Session: हरियाणा विधानसभा के सत्र की शुरूआत आज से, विपक्ष ने इन सवालों पर सरकार को घेरने का बनाया प्लान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget