एक्सप्लोरर

Diesel Generator Ban: दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम में 1 अक्टूबर से डीजल जनरेटर पर बैन, लोगों ने इस वजह से जताया विरोध

Diesel Generator Ban: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली, एनसीआर, गुरुग्राम में डीजल जनरेटर पर 1 अक्टूबर से पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. जिसको लेकर लोग विरोध कर रहे है.

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से फैसला लिया गया है कि दिल्ली और एनसीआर में 1 अक्टूबर से डीजल से चलने वाले जनरेटरों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. जिसको लेकर विभिन्न आरडब्ल्यूए महासंघों ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से मांग की है कि अगर ये आदेश उनकी तरफ से लागू किया जाता है तो फिर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाने चाहिए. 

पावर बैकअप रखना मजबूरी
दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्रामवासियों का कहना है कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के फैसले का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की तरफ से किए जाने वाले कट की वजह से उन्हें पावर बैकअप उपकरणों का इस्तेमाल करना पड़ता है. गुरुग्रामवासियों का कहना है कि उनके हालात और भी खराब है उन्हें रोजाना करीब 4 घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है, जो खराबी होने पर 18 घंटे तक भी बढ़ जाती है. इसलिए वो पावर बैकअप के बिना नहीं रह सकते. 

रोजाना 3 से 4 घंटे होती है बिजली कटौती
यूनाइटेड एसोसिएशन ऑफ न्यू गुरुग्राम के अध्यक्ष प्रवीण मलिक का कहना है कि रोजाना लगभग सभी सोसायटियों में तीन से चार घंटे की बिजली कटौती होती है. जो गर्मियों और बरसात के मौसम में बहुत आम है ऐसे में वो बिना बिजली के कैसे रह सकते है. वहीं लोगों ने अपनी सोसायटियों में बिल्डरों को बैकअप के लिए पहले ही भुगतान कर दिया है. इसके अलावा अगर सोसायटियों में लिफ्ट जैसी सेवाओं को चलाने के लिए लगाए गए बिजली बैकअप को हटा दिया जाए तो क्या होगा. ऐसे में अब अगर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को अपना फैसला लागू करना है तो नियमित बिजली आपूर्ति करें. अगर बिना कट के बिजली की आपूर्ति होगी तो डीजल जनरेटर की जरूरत नहीं पड़ने वाली है. 

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के नए मुख्य सचिव अनुराग वर्मा आज संभालेंगे कार्यभार, विजय कुमार जंजुआ हुए सेवानिवृत्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget