एक्सप्लोरर

Cyber ​​Crime: गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर साइबर ठग, मिन्टों को लोगों का अकाउंट खाली कर बना देते थे कंगाल, 3 गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने बिहार के 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से सात मोबाइल फोन और आठ डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए है.

Haryana News: हरियाणा की गुरुग्राम साइबर पुलिस ने अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनियों से डिलीवरी के बहाने धोखाधड़ी से व्हाट्सऐप पासवर्ड प्राप्त करके जालसाजी करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन और आठ डेबिट कार्ड बरामद किए गए है. 

बिहार के एक गांव से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, स्थानीय निवासी अंकित त्यागी ने नौ सितंबर को उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक करके 50,000 रुपये की कथित धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में साइबर अपराध पुलिस थाना पश्चिम में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने बताया कि निरीक्षक सवित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने तीन अक्टूबर को बिहार के एक गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा निवासी मोहम्मद रिजवान (24) और शेखपुरा निवासी शाहबुद्दीन (35) और मोहम्मद मोज्जमील (26) के तौर पर की गई है. 

नूंह में ठगी करने वाले 2 आरोपी भी गिरफ्तार
वहीं नूंह जिले की पुन्हाना अपराध जांच शाखा ने ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस को इन आरोपियों से 3 मोबाइल और 8 फर्जी सिम भी मिली है. दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के माध्यम से लोगों को ठगने का काम करते थे. अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी गस्त टीम को सूचना मिली थी कि आकिल निवासी जमालगढ़ फर्जी फेसबुक अकाउंट पर प्राचीन सिक्के खरीदने के ऐड डालकर लोगों को झांसे में लेता है और उनसे डिलीवरी चार्ज, एडवांस रुपए के नाम पर ठगी करता है. 
यहीं नहीं आरोपी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे कागजात लेता है और उनका ऑनलाइन खाता खुलवाकर केवाईसी करवाकर खाते साइबर अपराधियों को बेच देता है. वहीं उनका साथी आबिद हुसैन साइबर अपराधियों को फर्जी सिम उपलब्ध कराता है पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर बारिश देगी दस्तक, महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी, हिसार में सबसे अधिक रहा तापमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget