एक्सप्लोरर

Gurugram News: सवारी बनकर बैठे, आगे जाकर ऑटो व नकदी लूटी, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Crime News: गुरुग्राम में अपराधियों ने लूटने का एक नया तरीका बनाया है. यहां अपराधी कभी खुद सवारी बनकर तो कभी अपनी गाड़ी में लिफ्ट देकर सवारियों को लूटने की वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

Gurugram Crime News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में कभी खुद सवारी बनकर तो कभी अपने वाहन में सवारियों को बैठाकर लूट करने की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आज के दिन गुरुग्राम में लूट की घटनाएं आम हो गई हैं. अक्सर ऐसी घटनाएं यहां पर हो रही हैं. हालांकि पुलिस भी ऐसी घटनाओं के आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है. पुलिस ने ऑटो में सवारी बनकर बैठे दो युवकों को काबू किया है, जिन्होंने ऑटो चालक से नकदी, मोबाइल व ऑटो लूटा था.

गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने मंगलवार (6 फरवरी) को बताया कि दोनों आरोपियों ने 4 और 5 फरवरी 2024 की रात को को लूट की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 10 में शिकायत दर्ज करा कर कहा था कि वह 4 और 5 फरवरी की रात को वह बसई फ्लाईओवर के पास सवारी के लिए खड़ा था. इसी दौरान दो व्यक्तियों ने उसे रामा गार्डन चलने के लिए कहा. वह उन दोनों को ऑटो में बिठाकर रामा गार्डन की तरफ चल दिया. इंदिरा आवास कॉलोनी के नजदीक सुनसान जगह पर पहुंचकर उनमें से एक व्यक्ति ने उसके गले में गमछा डालकर नगदी, मोबाइल फोन लूट लिया. उसको धक्का देकर ऑटो रिक्शा लेकर भाग गए. इस शिकायत पर थाना सेक्टर 10 में केस दर्ज कराया.

पुलिस ने आरोपियों का दबोचा

डीसीपी वेस्ट करन गोयल के निर्देशन में इंस्पेक्टर संदीप कुमार प्रबंधक थाना सेक्टर 10 की पुलिस टीम ने इस केस में दो आरोपियों को मंगलवार को काबू किया है. आरोपियों की पहचान रवि और नीतीश के रूप में हुई. पुलिस टीम की तरफ से आरोपी रवि को बसई रोड तथा आरोपी नीतीश को ओम नगर गुरुग्राम से काबू किया है. लूट के आरोपियों में रवि निवासी बहादुरगढ़ हाल पता ओम नगर गुरुग्राम, नीतीश निवासी अर्जुन नगर गुरुग्राम शामिल हैं. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रवि बसई रोड पर एक जूते की दुकान पर काम करता है. नशे की पूर्ति करने के लिए उसने पैसे कमाने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया था. (राजेश यादव की रिपोर्ट)


ये भी पढ़ें: Gurugram Murder: मां ने बेटी को साबुन लेने भेजा, घंटों नहीं लौटी वापस, फिर पड़ोसी के घर कंबल में लिपटी मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget