एक्सप्लोरर

Ram Rahim: बेअदबी मामले में कोर्ट ने खारिज की डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी, जानिए क्या कहा?

बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी को चंडीगढ़ जिला अदालत ने खारिज कर दिया है. कोर्ट से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट समेत कुछ अन्य दस्तावेजों की मांग की थी. जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.

Punjab News:  चंडीगढ़ जिला अदालत ने पंजाब के फरीदकोट में बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख राम रहीम की अर्जी खारिज कर दी है. राम रहीम ने इस मामले में कोर्ट से सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट समेत कुछ अन्य दस्तावेजों की मांग की थी. लेकिन इस मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 2015 में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम व अन्य के खिलाफ गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले की सुनवाई फरीदकोट कोर्ट से चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दी थी. 

याचिकाकर्ताओं ने बताया था जान का खतरा
याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी थी कि उनकी जान को खतरा है। इसके बाद केस को ट्रायल के लिए पंजाब से बाहर चंडीगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया. उल्लेखनीय है कि बेअदबी मामले के आरोपी प्रदीप सिंह की नवंबर 2022 में कोटकपुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद डेरा के अनुयायी सुखजिंदर सिंह, शक्ति सिंह, रणजीत सिंह, निशान सिंह, बलजीत सिंह, रणदीप सिंह और नरेंद्र कुमार शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में तबादला याचिका दायर की थी. इसमें आरोपियों ने बेअदबी के तीन मामलों के केस पंजाब से बाहर ट्रांसफर करने की मांग की थी. 

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम
आपको बता दें कि साल 2017 में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से रेप के मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई थी. तब से वह हरियाणा की सुनारिया जेल में अपनी सजा काट रहा है. सीबीआई की पंचकूला अदालत ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी डेरा प्रमुख को दोषी ठहराया था. इस मामले में भी उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा डेरा प्रमुख राम रहीम पर एक समारोह के कथित तौर पर गुरु गोबिंद सिंह की नकल करने के आरोप भी लग चुके है. सिखों समुदाय ने उनपर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. यहीं नहीं डेरा प्रमुख पर साधुओं को नपंसुक बनाने बनाने के भी आरोप लगे थे. साधुओं को ये कहकर नपुसंक बनाया गया कि ऐसा होने से वो लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Same Sex Marriage: समलैंगिक विवाह पर फिर बोले शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, कहा- 'जजों को दंडित करेगी प्रकृति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget