एक्सप्लोरर

मनोहर लाल खट्टर को मिली Z प्लस सुरक्षा पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, चुनाव आयोग से की ये अपील

Haryana Politics: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिली जेड-प्लस सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है. साथ ही सुरक्षा के नाम पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है.

Haryana News: हरियाणा कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मिली जेड-प्लस सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए है. इसके साथ ही चुनाव आयोग से सुरक्षा के नाम पर भेदभाव पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है. कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मनोहर लाल खट्टर अब बीजेपी के करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार है. हम पूछना चाहते हैं कि किस आधार पर मनोहर लाल खट्टर को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है.

‘केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री को क्यों दी गई जेड-प्लस सुरक्षा’ 
कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने आगे कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्रियों को जेड-प्लस सुरक्षा दी जा रही है तो दो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को जेड-प्लस सुरक्षा क्यों नहीं दी गई. कांग्रेस विधायक ने कहा कि ऐसा क्या वजह है कि केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री को जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है. आफताब अहमद ने आरोप लगाया कि राजनेताओं को सुरक्षा कवर के विस्तार में विभिन्न मानदंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है. 

‘सुरक्षा के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए’
आफताब अहमद ने कहा कि सभी को एक समान सुरक्षा मिलनी चाहिए. किसी के साथ सुरक्षा के नाम पर भेदभाव नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह मतदाताओं को गलत तरीके से प्रभावित भी करता है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए.

बता दें कि मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया था. हरियाणा सरकार ने खतरे के आकलन का हवाला देते हुए खट्टर की जेड-प्लस सुरक्षा व शीर्ष सुरक्षा कवर जारी रखने का फैसला किया था.

फ्लोर टेस्ट की मांग पर आई थी खट्टर की प्रतिक्रिया
बता दें कि 3 निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस में जाने से हरियाणा की राजनीति में घमासान मचा है. पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की ओर से राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई थी. जिसपर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की कोई संभावना नहीं दिख रही है, अगर संभावना बनी तो फ्लोर टेस्ट होगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों को जो लिखना है वो लिखें, अगर वो फ्लोर पर आएंगे तब 33 में से 23 विधायकों को संभालकर रख लें ये बड़ी बात होगी.

यह भी पढ़ें: अमृतपाल सिंह की जमानत याचिका खारिज, खडूर साहिब सीट के लिए जेल से भरा नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget