एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सुनील जाखड़ के भतीजे को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, विधायक बोले- 'जो किया खुलेआम किया, माफी...'

Punjab Politics: कांग्रेस से निलंबन के बाद अबोहर विधायक संदीप जाखड़ का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि निलंबन से पहले कम से कम उनका पक्ष तो जानना चाहिए था.

Punjab News: कांग्रेस आलाकमान ने शनिवार को बड़ा एक्शन लेते हुए पंजाब के अबोहर से विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी से निलंबित कर दिया. उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया. संदीप जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भतीजे हैं, जिन्होंने पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी. कांग्रेस से निलंबन के बाद संदीप जाखड़ का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी बड़ी पार्टी है, निलंबन से पहले कम से कम उनका पक्ष तो जानना चाहिए था. वो पार्टी से माफी नहीं मांगने वाले.  

‘जो काम किया खुलेआम किया’

विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि उन्होंने कोई भी काम छुपकर नहीं किया, जो किया खुलेआम किया है. वो आगे भी अबोहर के लोगों की सेवा में लगे रहेंगे. आपका बता दें कि अबोहर विधायक संदीप जाखड़ पर पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था. जिसपर कार्रवाई करते हुए आलाकमान ने संदीप जाखड़ पार्टी से निलंबित कर दिया. 

इस कारण हुआ पार्टी से निलंबन

पंजाब कांग्रेस ने भी संदीप जाखड़ के निलंबन की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "संदीप जाखड़ को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है. निलंबन आदेश पर अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने हस्ताक्षर किए हैं. पत्र में लिखा है पंजाब पीसीसी के अध्यक्ष ने शिकायत की है कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं. आप भारत जोड़ो यात्रा सहित पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले रहे हैं. 

‘घर पर बीजेपी का झंडा फहराया है’

जिस घर में आप रहते हैं वह एक सामान्य आवास है जिसके ऊपर बीजेपी का झंडा फहराता है. आप पार्टी और पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ बोल रहे हैं. आप खुलेआम अपने चाचा सुनील जाखड़ का बचाव कर रहे हैं. सावधानी पूर्वक विचार करने के बाद डीएसी ने आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़ें: Haryana: मां-बाप और भाई ने मिलकर की थी अंजलि की हत्या, चुपके से किया अंतिम संस्कार, सामने आई ये बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget