एक्सप्लोरर

Haryana Politics: PPP को लेकर कांग्रेस के ‘SRK’ के निशाने पर खट्टर सरकार, शैलजा बोली- BJP-JJP की पहचान बनी "नाकामयाबी"

Chandigarh News: परिवार पहचान पत्र को लेकर हरियाणा कांग्रेस के ‘SRK’ शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने BJP-JJP की गठबंधन सरकार को घेरा. सुरजेवाला ने PPP को परेशानी का सबब बताया.

Haryana News: हरियाणा में जहां एक तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार परिवार पहचान पत्र (PPP) को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताती है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार परिवार पहचान पत्र को लेकर खट्टर सरकार पर हावी रहती है. अब कांग्रेस के ‘SRK’ यानि शैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी ने भी परिवार पहचान पत्र को लेकर बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार पर निशाना साधा है. 

BJP-JJP की पहचान बनी "नाकामयाबी"
कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा सरकार जिस योजना का दंभ भर रही थी, वही योजना आम नागरिकों के जी का जंजाल बन चुकी है. 69.71 लाख "परिवार पहचान पत्र" बन चुके हैं लेकिन उनमे 90 प्रतिशत में गलतियां पाई गईं हैं. तीन साल बाद भी 6.67 लाख से भी अधिक लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. इस गलती को दुरुस्त कराने के लिए सरकारी खजाने से 105 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं लेकिन नतीजा वही निकला जो बीजेपी-जेजेपी सरकार की पहचान बन चुकी है, "नाकामयाबी.

सुरजेवाला ने खट्टर सरकार से मांगा जवाब
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने PPP को लेकर BJP-JJP सरकार को घेरा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि BJP-JJP सरकार ही है परेशानी का सबब! पी.पी.पी है “परिवार परेशान पत्र” जो हमने कहा, वह बार बार साबित हो रहा है. क्या CM खट्टर जबाब देंगे?

किरण चौधरी ने भी खट्टर सरकार पर साधा निशाना
वहीं हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने भी बीजेपी-जेजेपी की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है. किरण चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि जिस परिवार पहचान पत्र को लागू करने पर गठबंधन सरकार ने 105 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. उसमें 90 प्रतिशत आईडी गलत बनी हुई हैं. इतना हौसला कहां से लाते हैं? जिस PPP को लागू कर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, उनमें 63 लाख से ज्‍यादा शिकायतें आ चुकी हैं. सुधारीकरण की प्रक्रिया इतनी जटिल है कि तीन साल बाद भी लाखों लोग कार्यालयों के चक्‍कर काटने पर मजबूर हैं. जनता पर थोपे गए PPP में खामियां दूर करने की प्रक्रिया सरल करे गठबंधन सरकार.

यह भी पढ़ें: Sukhpal Singh Khaira की रिमांड खत्म, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा, ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget