एक्सप्लोरर

Sukhpal Singh Khaira की रिमांड खत्म, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा, ड्रग्स केस में हुई थी गिरफ्तारी

Sukhpal Singh Khaira News: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की 2 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया.

Punjab News: पंजाब की फाजिल्का जिले की एक अदालत ने शनिवार को 2015 के मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दो दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद खेहरा को कड़ी सुरक्षा के बीच जलालाबाद स्थित अदालत में पेश किया गया. भुलथ से विधायक खेहरा को गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. 

2015 में भी खेहरा की हुई थी गिरफ्तारी
पुलिस उप महानिरीक्षक स्वप्न शर्मा के नेतृत्व वाले विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच के बाद 2015 के मादक पदार्थ मामले में खेहरा को गिरफ्तार किया गया है. मादक पदार्थ से जुड़ा यह मामला मार्च 2015 में फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। इसमें गुरदेव सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और बाद में उन्हें स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया था. पुलिस ने आरोपियों पास से दो किलोग्राम हेरोइन, सोने के 24 बिस्कुट, एक देसी पिस्तौल, एक .315 बोर की पिस्तौल और दो पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद किए थे. पुलिस जांच के दौरान बाद में खेहरा का नाम सामने आया था.

2022 में मिल गई थी जमानत 
उच्चतम न्यायालय ने 2017 में खेहरा के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी, जिन्हें मामले में अतिरिक्त आरोपी के तौर पर तलब किया गया था. खेहरा को 2015 के मादक पदार्थ मामले से जुड़े धन शोधन के आरोप में 2021 में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 2022 में उन्हें जमानत मिल गई. उच्चतम न्यायालय ने फरवरी 2023 में, 2015 के मादक पदार्थ मामले में खेहरा के खिलाफ समन आदेश को रद्द कर दिया था. कांग्रेस की पंजाब इकाई ने खेहरा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया था. पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया है.  

यह भी पढ़ें: Punjab: पंजाब में अकाली दल नेता पर विजिलेंस ब्यूरों का शिकंजा, पत्नी और बेटे सहित हिरासत में, जानें क्या है वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत
AAP सबसे तेज! पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget