एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, सोनिया गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह का नाम शामिल

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में रवनीत बिट्टू को भी जगह दी है. बिट्टू ने हाल ही में पार्टी के कई फैसलों पर सवाल उठाए.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को भी जगह दी गई है.

कांग्रेस पार्टी ने बयान जारी कर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की. 30 प्रचारकों में वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हैं. पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नवजोत सिंह सिद्धू, चरणजीत सिंह चन्नी और सुनील जाखड़ को भी रखा है. हालांकि डिप्टी सीएम ओपी सोनी और सुखजिंदर रंधावा का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है.

लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को कांग्रेस ने हालांकि स्टार प्रचारकों में रखा है. अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाए जाने के बाद से ही रवनीत सिंह बिट्टू कई मौकों पर पार्टी के फैसलों की आलोचना कर चुके हैं. रवनीत सिंह बिट्टू प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में भी शामिल थे.

आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस

पंजाब में सत्ता में वापसी करने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस पार्टी को नेताओं की आंतरिक कलह से जूझना पड़ रहा है. पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ को पंजाब चुनाव के लिए चेहरा बनाया है. लेकिन ये तीनों नेता सभाओं में एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी ने हालांकि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम का चेहरा पेश करने की तैयारी कर ली है. राहुल गांधी 6 फरवरी को लुधियाना में अपनी सभा के दौरान पार्टी के सीएम के चेहरे से पर्दा हटाएंगे.

Punjab News: ईडी की कार्रवाई पर चरणजीत सिंह चन्नी ने तोड़ी चुप्पी, प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंडीगढ़ में बवाल! अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget