एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुलिस के गलत इस्तेमाल का लगाया आरोप

Punjab News: पंजाब पुलिस ने कांग्रेस नेता अलका लांबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसी को लेकर कांग्रेस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया.

Punjab News: कांग्रेस नेता अलका लांबा पर एफआईआर दर्ज करने को लेकर पंजाब में सियासत गरम है. अलका लांबा (Alka Lamba) बुधवार को पंजाब पुलिस के सामने पेश हुईं. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

पुलिस ने कांग्रेस नेता से पूछताछ नहीं की क्योंकि मामले से संबंधित केस फाइल पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के पास है जो आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही है. कुमार के खिलाफ 12 अप्रैल को रूपनगर के सदर थाने में एक मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने अलका से कहा कि उन्हें पुलिस के समक्ष पेश होने के लिये दूसरी तारीख दी जायेगी. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले विश्वास ने केजरीवाल पर अलगाववादियों का समर्थन करने का आरोप लगाया था. अलका लांबा पर विश्वास के बयान का समर्थन करने का आरोप है.

वडिंग ने की प्रदर्शन की अगुवाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रूपनगर के एसएसपी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने राज्य सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहने पर बदले की राजनीति करने का भी आरोप लगाया.

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायकों-सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजकुमार चब्बेवाल, सुखविंदर सरकारिया, तृप्त राजिंदर बाजवा, पूर्व मंत्रियों भारत भूषण आशु, बलवीर सिद्धू, गुरकीरत सिंह कोटली और पंजाब युवा कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता लांबा के साथ थे जब वह पुलिस के समक्ष पेश होने के लिये रूपनगर पहुंची थीं.

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुये वडिंग ने पंजाब की आप सरकार पर बरसते हुये आरोप लगाया कि यह पुलिस का दुरूपयोग कर रही है. उन्होंने कहा कि लांबा के समर्थन में पूरा प्रदेश नेतृत्व रूपनगर आया है.

Haryana सरकार ने कोरोना का नई लहर से निपटने को लेकर तेज की तैयारियां, सीएम खट्टर ने कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget