एक्सप्लोरर

Nuh Violence: कांग्रेस विधायक मामन खान की कोर्ट में पेशी आज, नूंह हिंसा मामले में कल हुई थी गिरफ्तारी, बढ़ाई गई सुरक्षा

Mamman Khan Arrested: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान को गुरुवार को गिरफ्तारी की गई. नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामन खान ने कोर्ट में पहले ही अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी.

Haryana News: हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के मामले में गुरुवार को कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज मामन खान को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आपको बता दें कि नूंह पुलिस ने विधायक मामन खान को 2 बार पूछताछ के लिए तलब किया था. लेकिन वो दोनों ही बार पुलिस के सामने पेश नहीं हुए. मामन खान की तरफ से बीमारी का हवाला देकर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई गई थी. वहीं 14 सितंबर को मामन खान की गिरफ्तारी के बाद नूंह में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 

प्राथमिकी में कांग्रेस विधायक को बनाया आरोपी
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से गुरुवार को हाईकोर्ट को बताया गया था कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी में मामन खान को आरोपी बनाया गया है. सरकार का दावा है कि विधायक मामन खान के खिलाफ पुलिस के पास फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत है. हालांकि मामन खान की तरफ से अग्रिम जमानत याचिका लगाए जाने के दौरान कोर्ट में कहा गया था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है. हिंसा वाले दिन वो नूंह में नहीं थे. याचिका में कहा है कि वो 26 जुलाई से एक अगस्त तक गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर थे. इसके अलावा मामले की एसआईटी से जांच करवाने की भी मांग की गई थी. 

मोनू मानेसर की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
आपको बता दें कि नूंह हिंसा मामले में मोनू मानेसर की 12 सितंबर को ही गिरफ्तारी हो चुकी है. उसे नूंह की कोर्ट में पेश किया गया था. दरअसल, मोनू मानेसर ने ब्रजमंडल यात्रा से पहले एक वीडियो पोस्ट किया था. जिसको लेकर उसपर मामला दर्ज कर दिया गया था. जिसके साथ राजस्थान पुलिस मोनू मानेसर को जुनैद-नासिर हत्याकांड के आरोप में अपने साथ ले गई. जहां उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया. 

31 जुलाई को हुई थी नूंह में हिसा
नूंह में 31 जुलाई को उस समय हिंसा भड़क उठी थी जब ब्रजमंडल यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था. जिसके बाद हिंसा भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: Nuh News: नूंह हिंसा में सरकार की कार्यशैली से नाराज बजरंग दल, पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget