एक्सप्लोरर

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू के बचाव में उतरी कांग्रेस पार्टी, अमरिंदर सिंह के आरोपों को बताया शर्मनाक

Punjab Election: अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से फोन आने का दावा किया था. कांग्रेस ने अब अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया है.

Punjab News: कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व नेता और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से संदेश आने संबंधी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दावे को शर्मनाक करार दिया. कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि वह चुनाव से पहले असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं.

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल भी किया कि अगर पाकिस्तान से कोई सिफारिश आई थी, तो उस वक्त अमरिंदर सिंह ने क्या कदम उठाया था? सुप्रिया ने अमरिंदर सिंह के बयान के बारे में कहा, ''अमरिंदर सिंह हमारे बड़े नेता रहे, लेकिन वह जिस तरह की बात कर रहे हैं, मुझे लगता कि वो शर्मनाक है. वह एक संवैधानिक पद पर रह चुके हैं, चुने हुए मुख्यमंत्री थे. इस तरह की बातें करना गलत है. अगर ऐसा था तो उन्होंने क्या किया, ये सवाल उनसे बनता है. उन्हें सुर्खियां बटोरना, खबरों में बने रहना है. यह सब बेकार के मुद्दे हैं.''

सुप्रिया ने आगे कहा, ''आज पंजाब में मुद्दा किसानों का है. आज पंजाब में मुद्दा एमएसपी का है. आज पंजाब में मुद्दा बेरोजगारी का होगा. इस तरह के मुद्दों से सिर्फ ध्यान भटकाया जा सकता है, जो वो कर रहे हैं.''

सिद्धू की वजह से गई थी कैप्टन की कुर्सी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए उनके पास पाकिस्तान से संदेश आया था.

बता दें कि सिद्धू वर्तमान में कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष हैं. दोनों नेताओं के बीच विवाद गहराने के बाद अमरिंदर को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. इसके बाद कांग्रेस ने एक दलित चेहरे को आगे करते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी.

Punjab Election 2022: नवजोत सिद्धू का आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप, जनता चुनेगी अपना सीएम अभियान को बताया फर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget