एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस ने आखिरी पलों में Adampur से उम्मीदवार बदला, चरणजीत चन्नी के करीबी को मिला टिकट

Punjab Election: आदमपुर से चरणजीत सिंह चन्नी अपने करीबी मोहिंदर सिंह केपी को आखिरी पलों में टिकट दिलाने में कामयाब हो गए हैं.

Punjab Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की आदमपुर विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार बदल दिया है. नॉमिनेशन दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस ने पहले से घोषित उम्मीदवार सुखविंदर कोटली का पता काट दिया है. कांग्रेस पार्टी ने आदमपुर (Adampur) से चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी मोहिंदर सिंह केपी को उम्मीदवार बनाया है.

चरणजीत सिंह चन्नी पहले से ही आदमपुर से मोहिंदर सिंह केपी को टिकट दिलाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन पहले जारी हुई लिस्ट में कांग्रेस ने बीएसपी से आए सुखविंदर कोटली को अपना उम्मीदवार बना दिया. हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से बनाए गए दबाव के चलते आखिरी पलों में कांग्रेस ने मोहिंदर सिंह केपी को टिकट दे दिया है. 

इससे पहले मोहिंदर सिंह केपी और सुखविंदर कोटली ने एक दूसरे को निशाने पर ले रखा था. सुखविंदर ने मोहिंदर सिंह को पार्टी के सिंबल पर पर्चा दाखिल करने की चुनौती तक दे दी थी. केपी ने हालांकि हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी. मोहिंदर सिंह ने साफ कर दिया था अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट नहीं देगी तो वह बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

केपी को मिली थी हार

मोहिंदर सिंह केपी की गिनती कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है. माना जाता है कि दोआबा में मोहिंदर केपी की मजबूत पकड़ है. मोहिंदर केपी जालंधर से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं. केपी को हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर से शिरोमणि अकाली दल के पवन टीनू के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है. चार फरवरी तक उम्मीदवारों के पास अपना पर्चा वापस लेने का मौका होगा. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को होना है.

Punjab Electon 2022: भदौर से चुनाव लड़ने पर चरणजीत चन्नी बोले- मालवा में मिशन के साथ आया हूं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget