एक्सप्लोरर

Haryana Politics: नायब सिंह सैनी के पास 11 सितंबर तक का वक्त? क्या हरियाणा में होंगे समय से पहले इलेक्शन

Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार का फ्लोर टेस्ट हो रहा है. वहीं अगर नायब सैनी 6 महीने के अंदर विधायक नहीं बने तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है.

Haryana: नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है. वे कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद व प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं. लेकिन नायब सिंह सैनी बिना विधायक बने 6 महीने से ज्यादा मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकते. इसका मतलब है कि 11 सितंबर 2024 तक अगर वे विधायक नहीं बने तो मुख्यमंत्री के पद पर भी नहीं रह सकते. ऐसे में इससे पहले या तो उन्हें विधानसभा की कोई सीट खाली करवाकर वहां से उपचुनाव लड़ना होगा या फिर समय से पहले विधानसभा भंग करनी होगी, लेकिन विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने में एक वर्ष से कम समय बचा है इसलिए कोई उपचुनाव नहीं हो सकता.

इसके अलावा एक ऑप्शन यह भी है कि उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देकर दोबारा शपथ लेनी होगी. लेकिन इसकी संभावना कम ही है. बता दें कि हरियाणा में मौजूद विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर 2024 तक का ही है. 2019 में चुनाव का नोटिफिकेशन 27 सितंबर को जारी हुआ था. जिसके बाद 21 अक्टूबर को मतदान हुआ और 24 अक्टूबर को मतगणना हुई थी. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इस बार क्या हरियाणा में समय से कुछ पहले चुनाव की घोषणा हो सकती है.

नायब सिंह सैनी 9 साल पहले बने MLA अब CM
नायब सिंह सैनी पहली बार साल 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से चुनाव जीते थे. इसके बाद उन्होंने साल 2019 में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. अक्टूबर 2023 में ही बीजेपी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी विश्वासपात्र माना जाता है. कल हुए सियासी घटनाक्रम के बाद उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया. 9 साल के अंदर वे विधायक, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और अब मुख्यमंत्री के पद पर पहुंच गए है.

साढ़े 4 साल बाद टूटा जेजेपी से गठबंधन
2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ 41 सीटें ही जीत पाई थी. बहुमत के लिए उसे 5 और विधायकों की जरूरत थी. ऐसे में बीजेपी जेजेपी के साथ गठबंधन किया और उनके 10 विधायकों को साथ लेकर सरकार बनाई. लगभग साढ़े चार साल तक बीजेपी-जेजेपी ने गठबंधन में सरकार चलाई. मंगलवार को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ दिया. इसके बाद निर्दलीय विधायकों को साथ लेकर सरकार बना ली.

यह भी पढ़ें: Haryana Floor Test Live: सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया विश्वासमत प्रस्ताव, JJP के 4 विधायक भी मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget