एक्सप्लोरर

Haryana: जनसंवाद कार्यक्रमों में आने वाली शिकायतों पर सख्त हुए सीएम खट्टर, बोले- ‘जनता फरियादी नहीं, मालिक है’

Chandigarh News: जनसंवाद कार्यक्रमों और जन संवाद पोर्टल में आने वाली शिकायतों को लेकर सीएम खट्टर एक्टिव मोड में आ गए है. उन्होंने प्रशासनिक सचिवों को हर सप्ताह इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए.

Haryana News: हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनसंवाद कार्यक्रमों में आने वाली शिकायतों को लेकर सख्त नजर आ रहे है. गुरुवार को सीएम खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम में आई शिकायतों को लेकर रिव्यू मीटिंग की. इस दौरान सीएम खट्टर ने प्रशासनिक सचिवों को हर सप्ताह इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए. वहीं जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान आई शिकायतों के जल्द निपटारे की भी हिदायत दी. सीएम ने कहा कि कोई भी शिकायत दर्ज होने से लेकर उसके निपटारे तक शिकायकर्ता को उसकी जानकारी दी जाएगी.

‘समस्याओं का करें समाधान’
सीएम खट्टर ने रिव्यू मीटिंग के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आई जन समस्याओं पर भी चर्चा की, उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अब हर समस्या का उचित समाधान करना है. सरकार की हर योजना का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार का काम केंद्रित होना चाहिए. इस दौरान सीएम खट्टर ने कहा कि हर प्रतिवेदन के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई दाएं ताकि किसी भी कागज पर बिना पढ़े, कार्रवाई ना की जाए. उन्होंने कहा जनता फरियादी नहीं बल्कि मालिक है उसकी शिकायतों का तुरन्त समाधान किया जाना चाहिए. 

‘4 जिलों में जनसंवाद कर चुके है सीएम’
आपको बता दें कि सीएम खट्टर अब तक 4 जिलों में जनसंवाद कर चुके है. अब पांचवा जनसंवाद जून में नहीं होगा. लोकसभा स्तरीय मेगा प्लान के कारण सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम को फिलहाल के लिए रद्द किया गया है. अब जुलाई के पहले सप्ताह में सीएम खट्टर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर सकते है. अब तक सीएम खट्टर 50 गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम कर चुके है. जिसमें 32 हजार 555 लोग शामिल हुए और 5900 शिकायतें दर्ज की गई. जिन्हें अब जनसंवाद पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है.

विवादों में रहे सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम
लोकसभा और विधानसभा से ठीक पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत किए जाने से बीजेपी सरकार सवालों के घेरे में है. इसके अलावा सीएम के कई जनसंवाद कार्यक्रम में विवाद हुए. सिरसा जिले में जनसंवाद के दौरान एक महिला सरपंच मे सीएम खट्टर के पैरो में अपना दुप्पटा उतारकर फेंक दिया. वहीं एक और जनसंवाद के दौरान सीएम मे आप नेता को मारपीट कर बाहर निकालने के लिए कह दिया. इसके अलावा महेन्द्रगढ़ जिले में हुए जनसंवाद के दौरान भी विवाद देखने को मिला. जनसंवादों में हुए विवाद के बाद सीएम खट्टर भी विपक्ष के निशाने पर आ गए.

यह भी पढ़ें: Jind News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने छत्त से लगाई छलांग, परिजनों ने सुसराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब कांग्रेस में फिर खेमेबाजी, चन्नी ने ऐसा क्या किया?
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
पंजाब: नशे के खिलाफ फेलोशिप, Aug से दूसरे बैच के आवेदन
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला
'पंजाब में 10 सरकारी नौकरियों के पेपर लीक हुए', सुखबीर बादल का बड़ा हमला

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget