एक्सप्लोरर

Jind News: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता ने छत्त से लगाई छलांग, परिजनों ने सुसराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

जींद जिले में एक विवाहिता महिला ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर छत से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका के भाई ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.

Haryana News: हरियाणा में जींद जिले के रामकली गांव में एक महिला ने कथित रूप से मकान की छत से छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जुलाना थाना के जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

विवाहिता ने छत से लगाई छलांग
पुलिस के अनुसार रामकली गांव के दीपक की पत्नी मोनिका ने संदिग्ध हालत में मकान की छत से छलांग लगा दी और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया. मोनिक के भाई और चंद्रपाल गांव के निवासी जोनी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी दिसंबर 2016 मे रामकली गांव के दीपक के साथ हुई थी और शादी के बाद से ससुराल वाले मोनिका को दहेज के लिए तंग कर रहे थे जिसका मामला अदालत में चल रहा है.

1 महीने पहले ही लौटी थी ससुराल
मृतक महिला के भाई जोनी का कहना है कि लगभग एक माह पहले दीपक मोनिका को अपने साथ ले आया. उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने दहेज उत्पीडऩ से तंग आकर आत्महत्या की है. पुलिस ने जोनी की शिकायत पर पति दीपक, जेठ संदीप, जेठानी शिमला, ससुर राजबीर के खिलाफ देहज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम करा मायका पक्ष को सौंप दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

बीच-बचाव करने आई बहन को उतारा था मौत के घाट
बीते दिनों भी हरियाणा से दहेज का एक मामला सामने आया था. जहां नूंह जिले के गांव खूंटा पट्टी में दहेज के लिए विवाहिता को पीटा जा रहा था. इस दौरान उसकी छोटी बहन उसे बचाने के लिए आई तो उसके गले में रस्सी डालकर मौत के घाट उतार दिया गया था. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया था.  

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: राज्यपाल पुरोहित ने सीएम मान से कहा, ‘जघन्य अपराध करने वाले कटारुचक को मंत्रिमंडल में रहने का अधिकार नहीं’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget