एक्सप्लोरर

Haryana News: अब हरियाणा के कस्बों में भी बनेंगे शूटिंग रेंज, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

Rohtak News: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रोहतक में राहगीरी कार्यक्रम में हिस्सा लिया. कार्यक्रम में उन्होंने हरियाणा के युवाओं विशेषकर शूटिंग में रुचि रखने वालों को बड़ी सौगात दी.

Haryana News: खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने रविवार को प्रमुख कस्बों और शहरों में शूटिंग रेंज (Shooting Range) की स्थापना की घोषणा की. सीएम रविवार सुबह रोहतक (Rohtak) में राहगिरी कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है.

सीएम खट्टर ने कहा, ''पीएम नरेंद्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और देश दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो गया है. उन्होंने चीन में एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों के उल्लेखनीय प्रदर्शन की भी सराहना की. उन्होंने खेल नीतियों के माध्यम से एथलीटों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला.''

लोगों को तनाव से राहत दे रहा राहगीरी- सीएम खट्टर
राहगीरी कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, ''राहगीरी कार्यक्रम जीवन के तनावों से राहत, प्रतिभागियों को पुनर्जीवित और ऊर्जावान बनाने के स्रोत के रूप में काम करते हैं.'' सीएम ने जन जागरूकता में राहगीरी कार्यक्रमों की प्रभावी भूमिका पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही विभिन्न पहलों के जरिए नशा मुक्ति अभियानों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया.

हमारे रोहतक के युवाओं ने लट्ठ गाड़ दिया- सीएम खट्टर
सीएम खट्टर ने राहगीरी कार्यक्रम का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज म्हारे 'रोहतक' के होनहार युवाओं ने लट्ठ गाड़ दिया ! जिस सड़क पर आज यह कार्यक्रम आयोजित हुआ उस पर मैं 32 किलोमीटर साइकिल पर रोज आता जाता था. कोविड में बंद हुआ राहगिरी कार्यक्रम अब फिर रफ्तार पकड़ चुका है. कला-कौशल-खेल विधाओं के प्रदर्शन के साथ लोग यहां खुद भी तनावमुक्त हो रहें हैं और दूसरों को भी स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक कर रहे हैं. आज के कार्यक्रम में युवाओं को समाज को नशामुक्त बनाने के प्रति सहयोग करने और जागरूक रहने का भी आह्वान किया.''

ये भी पढ़ें- Haryana: कैथल में सड़कों पर उतरे लोग, बीजेपी सांसद नायब सैनी का विरोध, कार्यक्रम रद्द, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget