एक्सप्लोरर

Haryana Flood: हरियाणा में बाढ़ से मची तबाही को देखने के लिए CM खट्टर ने किया हवाई सर्वेक्षण, कही ये बड़ी बात

हरियाणा में बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थिति का जायजा लेने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हवाई सर्वेक्षण किया. आपको बता दें कि शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश की नदियां उफान पर है.

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को सिरसा और फतेहाबाद जिलों में बाढ़ की स्थिति का आकलन करने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सिरसा में वायु सेना स्टेशन पर दोनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राहत और बचाव कार्य जारी रखने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. 

‘मुसीबत की घड़ी में हम लोगों के साथ’ 
सीएम खट्टर ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से सिरसा और फतेहाबाद दोनों जिलों में स्थिति पर नजर रख रहा हूं. मुसीबत की इस घड़ी में हम अपने लोगों के साथ खड़े हैं. बाढ़ के परिणामस्वरूप लोगों को जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई आकलन पूरा होने के बाद की जाएगी. पंजाब और हरियाणा के कई जिले हाल में हुए भारी के कारण प्रभावित हुए हैं, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. 

भारी बारिश से बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर
वहीं शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में शनिवार सुबह आठ बजे जल प्रवाह 87,177 क्यूसेक था जो दोपहर दो बजे बढ़कर 2,51,987 क्यूसेक के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, शाम छह बजे यह घटकर 1,85,738 क्यूसेक रह गया. सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह टांगरी नदी में करीब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिसके कारण, जिला प्रशासन ने बांध के आसपास के इलाकों में स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और इसके आसपास रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की. रिपोर्ट के मुताबिक, घग्गर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. वहीं भारी बारिश की वजह से हरियाणा के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है. 

यह भी पढ़ें: Haryana & Punjab Weather Today:  हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश फिर बनी आफत, नदियों में उफान, हाईअलर्ट पर 11 जिले और 40 गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget