एक्सप्लोरर

Haryana: गुरुग्राम के RTA ऑफिस में CM फ्लाइंग की छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 3 दलाल गिरफ्तार

Gurugram' News: हरियाणा के आरटीए विभाग में अवैध वसूली का खुल्ला खेल चल रहा था. सीएम फ्लांईग स्क्वाड की टीम ने पर्दाफाश करते हुए तीन दलालों को गिरफ्तार किया है.

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण यानि आरटीए विभाग में वाहनों का रजिस्ट्रेशन, परमिट और एनओसी देने के नाम पर अवैध वसूली का बड़ा खेल चल रहा था. आरटीए में तैनात कर्मचारी और अधिकारी ही दलालों के माध्यम से फाइलें पास करवाने के नाम पर इस खेल को अंजाम दे रहे थे. बीते कई सालों से प्राधिकरण में चल रहे इस वसूली के खेल को सीएम फ्लांईग स्क्वाड की टीम ने पर्दाफाश करते हुए तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया और अब पुलिस उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. 

प्रारंभिक पूछताछ में एक मुख्य दलाल ने जो खुलासा किया वो चौकाने वाला है यदि उसकी माने तो आरटीए विभाग में तैनात ट्रैफिक इंस्पेक्टर यानि टीआई के कहने पर चल रहा था ये अवैध वसूली का खेल. 

आरटीए विभाग में अवैध वसूली का खेल
डीएसपी सीएम फ्लाईंग इंद्रजीत यादव ने बताया कि प्राधिकरण में चल रहे खेल की कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी. इस पर उन्होंने टीम का गठन किया और टीम गुरुग्राम के लघु सचिवालय में पहुंची, वहां पर बने पार्क में बैठे दलाल गौरव, सौभन और सुरेश को डिटेन कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी. जिसमे दलाल गौरव ने बताया कि प्राधिकरण में वह वीके मोटर न्यू कॉलोनी गुरुग्राम में गाडियों की रजिस्ट्रेशन, परमिट व एनओसी काम काम करता है. ये काम वह बीते छह सालों से कर रहा है जिसके लिए वो प्राधिकरण के कर्मचारियों से लेकर अधिकारीयों को नजराना देता था.

15 दिन में की 50 लाख की अवैध वसूली
दलाल के खुलासे से सीएम फ्लाइंग टीम और पुलिस भी दंग रह गई. क्योंकि आरटीए में महज 15 दिन की अवैध वसूली करीब 50 लाख रुपए थी. गौरव आरटीए कार्यालय गुरुग्राम में तैनात टीआई किशोरी व कंप्यूटर ऑपरेटर पूनम से उसकी बड़ी वाली जान पहचान है. 15 दिन पहले टीआई किशोरी ने गौरव को गाडियों की रजिस्ट्रेशन व एनओसी की फाइल पास करवाने के एवज में अन्य दलालों से टाईअप कर उगाही करने का जिम्मा दिया था. उसने गाडियों की आरसी के एवज में 1500 व बाहर की गाडियों जिनका पता गुरुग्राम से बाहर का है उनका 2900 प्रति गाड़ी निर्धारित किया था. टीआई किशोरी दलाल गौरव को एक सप्ताह में 3000 देता था वही दलाल गौरव 28 अगस्त से 11 सितंबर तक टीआई किशोरी को सात लाख रुपये दे चुका है. गौरव के खुलासे के मुताबिक उसे अभी भी दलालों से 36 लाख 63 हजार 300 रुपये की बकाया राशि की उगाही करनी थी. 

पैसों के लिए नियम और कानून रखे ताक पर  
सरकारी कार्यालय में किस तरह अधिकारी पैसे के लिए नियम और कानून ताक पर रख रहे है इसकी एक बानगी जब देखने को मिली जब गिरफ्तार किए गए दलाल गौरव से पुलिस ने गाडियों की नई आरसी बनवाने, परमिट, एनओसी लेने के लिए जमा करने वाली 21 फाइलें बरामद की, जो टीआई किशोरी द्वारा गाड़ी मालिक और दलालों को देने के लिए कहा था. जबकि नियम अनुसार ये 21 फाइलें विभाग में होनी चाहिए थी. पुलिस ने दलाल गौरव से 40,500 रुपये भी बरामद किए है. दलाल सौभन और सुरेश ने उनके धंधे में शामिल दलाल डिंपी के साथ टीएसआई महिला नीरज के भी नाम उजागर किए हैं.

आरोपियों से पूछताछ में हो सकते है कई खुलासे
सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा दलालों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरटीए में कोई भी दलाल नहीं आया. पूरा दिन कार्यालय खाली पड़ा रहा. कुछ ही लोग काम करवाने के लिए कार्यालय में पहुंचे. कई दलाल पार्क और चाय की दुकानों पर खड़े रहे. जबकि कुछ के तो शहर छोड़कर चले जाने की भी चर्चा है. सीएम फ्लाइंग टीम के हाथ लगी एक वीडियो क्लिप में भी ये साफ हुआ है कि आरटीए में खुलेआम अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा था और पैसे का लेन-देन ऑडियो क्लिप के मुताबिक लघु सचिवालय में बने स्टेट बैंक के एटीएम पर ही होता था. फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है पूछताछ के बाद और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें: Punjab University: पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, स्टूडेंट्स ने प्रोफेसर को पीटा, जानें पूरा मामला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget