एक्सप्लोरर

Punjab News: 25 और 'आम आदमी क्लीनिक' की हुई शुरुआत, कुल संख्या हुई 100, CM मान ने दी जानकारी

Chandigarh News: सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को पंजाब के लोगों को 25 'आम आदमी क्लीनिक' और समर्पित किए. इससे पहले 15 अगस्त को 75 ऐसे क्लीनिक जनता के लिये शुरू किये गये थे.

Punjab Aam Aadmi Clinics: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने 25 और आम आदमी क्लीनिक मंगलवार को जनता को समर्पित किए. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, लोगों को गुणवत्ता परक और नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हमने 25 और क्लीनिक जनता को समर्पित किये हैं.  इससे पहले 15 अगस्त को 75 ऐसे क्लीनिक जनता के लिये शुरू किये गये थे. सीएम ने कहा कि जल्दी ही ऐसे क्लीनिक प्रदेश के कोने-कोने में खोले जायेंगे. 

क्लीनिक में मुफ्त जांच भी शामिल
भगवंत मान ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करके पंजाब को एक स्वस्थ और रोग मुक्त राज्य में बदलने का यह एक विनम्र प्रयास है. आम आदमी क्लीनिक में जा कर मरीज मेडिकल सुविधा का लाभ ले सकते हैं. सीएम ने कहा कि लोगों को 41 पैकेज की पेशकश की जाएगी जिनमें इन क्लिनिक में करीब 100 मुफ्त जांच भी शामिल होंगी.

पूरा किया चुनावी वादा
इससे पहले भगवंत मान ने सोमवार को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर राज्य के लोगों को 75 'आम आदमी क्लीनिक' समर्पित किए. सीएम मान ने गुरु नानक स्टेडियम में हुए समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक मरीजों को मुफ्त में दवा देने के अलावा लगभग 100 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में करेंगे. गुरु नानक स्टेडियम में सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद सीएम मान ने एक अलग कार्यक्रम में एक क्लीनिक का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी पार्टी ने एक चुनावी वादा पूरा कर दिया है.

एमबीबीएस डॉक्टर करेंगे इलाज
मोहल्ला क्लीनिक में करीब 100 प्रकार की क्लीनिकल जांच निशुल्क की जाएंगी. इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी. इनमें से प्रत्येक क्लीनिक में चार स्टाफ सदस्य होंगे, जिनमें एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन होगा. मान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 मोहल्ला क्लीनिक का लोकार्पण करते हैं. आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक खोले जाएंगे. हमने पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने का वादा किया था, दिल्ली में ऐसे क्लीनिक खोले जाने का प्रयोग काफी सफल रहा है.’’

ये भी पढ़ें-

Punjab Corona Advisory: पंजाब में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 11 वकील बने जज, 2022 में नियुक्त किए गए 138 न्यायाधीश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget