एक्सप्लोरर

Punjab Politics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का उद्योग को लेकर बड़ा फैसला, जानें क्या कहा?

Chandigarh News: सीएम भगवंत मान ने फिर एक बार कोई फैसला लेने से पहले लोगों से सुझाव मांगे हैं. जिसके लिए वॉट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से इसका लिए सुझाव मांगे हैं. उन्होंने कहा कि उद्योग की प्रगति के लिए अगर किसी के पास कोई भी सुझाव है तो उसे वॉट्सऐप या ईमेल के जरिए सरकार के पास भेज दें. कोई भी व्यापारी वर्ग या अन्य व्यक्ति वॉट्सऐप नंबर 81948-91948 या ईमेल आईडी punjabconsultation@gmail.com पर अपना सुझाव दे सकता है.  

पहले भी कई बार मांगे थे जनता से सुझाव

आपको बता दें कि इससे पहले भी सीएम मान ने कई फैसले लेने से पहले लोगों से सुझाव मांगे थे, जिसपर सरकार की तरफ से अमल किया गया था. आप क्लिनिक, नहरी पानी के संबंध में, बजट के लिए भी लोगों से सुझाव मांगे गए थे. मोहल्ला क्लिनिकों में करीब 35 लाख से अधिक लोग अपना इलाज करा चुके है. उन खेतों तक नहरी पानी पहुंचा है, जहां 35-40 साल से पानी नहीं देखा गया था. सीएम मान ने कहा कि आप लोगों के सुझावों से लागू सुविधाओं के नतीजे आप सबके सामने है सब काम अच्छे से चल रहे है.

पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा होंगे

सीएम मान का कहना है कि पंजाब सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट को प्रदेश में लाकर उन्हें बिजनेस के अनुकूल माहौल प्रदान करेगी. पंजाब में बिजनेस फ्रेंडली इंफ्रास्ट्रक्चर कायम करने के लिए काम किया जा रहा है. जिससे पंजाब में रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि लोगों के सुझावों के अनुसार ही सरकार इंडस्ट्रियल क्षेत्र के विकास की योजना तैयार करेगी. क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है. सीएम मान ने कहा खासकर उद्योगों से जुड़े लोगों से अपील की है कि वो अपने सुझाव सरकार को भेजें ताकि सरकार राज्य में औद्योगिक क्रांति के लिए नीति बना सके और उद्योगों से जुड़े लोगों की परेशानियों को दूर किया जा सके. 

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi News: 'ब्रांड इमेज' बनाने में जुटे राहुल गांधी, तस्वीरों से समझिए उनके भविष्य की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget