एक्सप्लोरर

Punjab News: सीएम भगवंत मान का एलान, कहा- 'बाढ़ से हुए नुकसान की पाई-पाई की भरपाई करेगी सरकार'

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार (20 July) को कहा कि सरकार बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी.

Chandigarh News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बृहस्पतिवार (20 July) को कहा कि सरकार बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे की भरपाई करेगी. उन्होंने कहा कि वह राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं. पंजाब और हरियाणा में हाल ही में हुई भारी बारिश ने सामान्य जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. इसके अलावा बाढ़ ने रिहायशी व कृषि जमीन को भारी नुकसान पहुंचाया है. इस बीच सीएम भगवंत मान का मुवाबजे देने की बात पिड़ितों के लिए राहत भरी खबर है.

राज्य में बाढ़ के हालात पर नजर- मान
सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने मुवाबजे के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह निजी तौर पर राज्य में बाढ़ के हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कर्तव्यबद्ध है. मान ने यहां एक बयान में कहा कि प्रभावित लोगों की मदद के लिए मंत्री, अधिकारी और राज्य सरकार का प्रशासनिक तंत्र पहले ही जमीनी स्तर पर काम कर रहा है. बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान जारी है. उन्होंने पीड़ितों की मदद करने के लिए गैर सरकारी एवं सामाजिक संगठनों की भी सराहना की.

एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार
भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के एक-एक पैसे के नुकसान की भरपाई करेगी. उन्होंने कहा कि फसलों और घरों के नुकसान का आकलन करने के लिए एक विशेष 'गिरदावरी' (नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण) आयोजित करने का आदेश पहले ही दिया जा चुका है. उन्होंने आगे कहा कि नुकसान का आकलन करने के लिए प्रभावित इलाकों में तुरंत 'गिरदावरी' आयोजित करने के विस्तृत दिशा-निर्देश उपायुक्त को जारी कर किए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Ludhiana News: कुत्ते की वजह से बची जान, गाड़ी से निकले 5 सांप, बाल-बाल बचे कमलजीत सिंह लद्दड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget