एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की ना-पाक हरकत पर भड़के CM भगवंत मान, बोले- 'पंजाब ने हमेशा...'

Operation Sindoor: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब ने हमेशा फ्रंट से लड़ाई लड़ी है और अभी भी फ्रंट पर लड़ाई लड़ेगा. किसी को घबराने की जरुरत नहीं है.

Bhagwant Mann on India Pakistan Conflict: 'ऑपरेशन सिंदूर' से घबराया पाकिस्तान सीमा के पास लगातार गोलाबारी कर रहा है. भारत और पाकिस्तान में तनाव के माहौल के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ कहता है कि वह युद्ध नहीं चाहता है लेकिन वह दूसरी तरफ हम पर हमला कर देता है. पाकिस्तान का यह दोहरा चरित्र नहीं चलेगा.

सीएम भगवंत मान ने ये भी कहा, ''पंजाब ने हमेशा फ्रंट से लड़ाई लड़ी है और अभी भी फ्रंट पर लड़ाई लड़ेगा. किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. पंजाब के पास सभी तरह की सुविधाएं हैं. इस समय सभी धर्म के लोग साथ हैं और सभी राजनीतिक पार्टियां एक साथ हैं.''

11 मई को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार (10 मई) को 4 बजे सभी धर्म के लोगों की मीटिंग रखी गई है और शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. उन्होंने ये भी बताया कि रविवार (11 मई) को पूरे पंजाब में प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जाऊंगा.

पंजाब देश की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़ा- भगवंत मान

इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ''हम अपनी बहादुर सेना का हर तरह से समर्थन करेंगे. सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब हमेशा अपने देश की रक्षा के लिए सीना तानकर खड़ा रहता है. हम अपनी सरहदों की हिफाज़त डटकर करेंगे.''

घबराने की कोई जरूरत नहीं- भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को ये भी कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है. साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी. उन्होंने कहा, ''सीमावर्ती जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी दी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी जरूरी वस्तुओं की कालाबाजारी या जमाखोरी न करे. पंजाब में तेल की कोई कमी नहीं है. पेट्रोल पंपों पर कतार में लगने की जरूरत नहीं है.’’

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget