एक्सप्लोरर

पंजाब में इन जगहों पर पाकिस्तान ने की हमले की कोशिश, भारतीय सेना ने किया नाकाम, दिया मुंहतोड़ जवाब

India Pakistan News: पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. शुक्रवार शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर सहित पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया था.

Operation Sindoor: पाकिस्तान की ड्रोन हमलों की कोशिशों के जवाब में LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर में अभी भी भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है. पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार (9 मई) को भारत में कई जगहों पर ड्रोन हमले किए. फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर में पाकिस्तान की ओर से हमले का प्रयास किया गया, जिसे सेना ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया. 

पाकिस्तान के साथ पंजाब 532 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है. भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य गतिरोध के बीच शुक्रवार (09 मई) शाम को फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर सहित पंजाब के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू कर दिया गया. पठानकोट और फिरोजपुर जिलों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, हालांकि इसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई.

पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन हमले नाकाम

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिरोजपुर, पठानकोट, अमृतसर और होशियारपुर जिलों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए. फिरोजपुर में ड्रोन अटैक में एक परिवार के तीन लोगों के जख्मी होने की भी खबरें हैं. इससे पहले भारत ने गुरुवार रात को भी जम्मू और पठानकोट सहित सैन्य स्थलों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को पूरी तरह से विफल कर दिया था.

सीमा पर गोलीबारी से भारत-पाक में तनाव

सीमा पर गोलीबारी के बीच दोनों देशों के मध्य तनाव बढ़ गया है. जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में सीमा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा तीव्र गोलाबारी ऐसे समय में की गई है, जब भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान के कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया, जिनमें से लाहौर में स्थित ऐसे ही एक एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने की एयर स्ट्राइक

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी. इसी के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से मंगलवार (06 मई) देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी. इसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया. इसी ऑपरेशन से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी के पास गोलाबारी की, जिसका भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget