एक्सप्लोरर

Punjab: लापता पाए गए बच्चों के लिए पंजाब सरकार की पहल, CM मान ने लॉन्च किया चैट बॉट नंबर

Chat Bot Number: सीएम ने महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए मिलकर काम करने पर एक हितधारक कार्यशाला का भी उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पुलिस के कार्यों की सराहना की.

Chat Bot Number for Missing Children: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने साइंटिफिक आधार पर पुलिस बल के आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि यह समय की मांग है कि लोगों की शिकायतों का निवारण उनके घर पर ही ऑनलाइन सेवा के जरिए किया जाए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लापता पाए गए और दुर्व्यवहार किए गए बच्चों की रिपोर्ट करने के लिए चैट बॉट नंबर 9517795178 लॉन्च किया. साथ ही महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के लिए मिलकर काम करने पर एक हितधारक कार्यशाला का भी उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के पास अनगिनत बलिदान देकर देश की सेवा करने की एक शानदार विरासत है.

सीएम ने पुलिस की तारीफ की

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने मूल कर्तव्य का निर्वहन करने के अलावा पुलिस ने हमेशा देश और इसके लोगों के हितों की रक्षा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते परिदृश्य में बल के लिए चुनौतियां कई गुना बढ़ गई है, जिसके चलते इसकी कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार समय की मांग है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था पर नजर रखने के अलावा पुलिस बल को सामुदायिक पुलिसिंग पर भी ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हालांकि लीक से हटकर कई पहल पहले ही की जा चुकी है, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए इस तरह के और प्रयास किए जाने की जरूरत है.

संगरूर संसदीय क्षेत्र का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जिले के हर नुक्कड़ पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिए. उन्होंने घोषणा की है कि इसे राज्य भर में दोहराया जाएगा, ताकि कानून और व्यवस्था की स्थिति की प्रभावी निगरानी की जा सके, जिससे पुलिस का बोझ कम हो सके.

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब महिला आयोग अध्यक्ष मनीषा गुलाटी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, सरकार के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget