एक्सप्लोरर

Punjab Politics: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी पर पूर्व CM चन्नी ने दी पहली प्रतिक्रिया, मान सरकार पर लगाए आरोप

Sukhpal Singh Khehra की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब कांग्रेस आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है.

Punjab News: पंजाब में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस भगवंत मान सरकार पर हावी है. पंजाब कांग्रेस के नेता लगातार पंजाब सरकार को घेरने में लगे है. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर सियासी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा जान बूझकर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. चन्नी ने कहा ये कोई भ्रष्टाचार मिटाने वाली बात नहीं बल्कि बदले की राजनीति की जा रही है. 

‘आवाज दबाने में लगी सरकार’
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाया जा रहा है. कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधायक सुखपाल सिंह खेहरा के साथ खड़ी है. सरकार के खिलाफ  समूची कांग्रेस एकजुट है. 

कांग्रेसी नेताओं को नहीं करने दी गई मुलाकात
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के मुखिया अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और पार्टी के अन्य विधायक और पूर्व मंत्री आज फाजिल्का में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने पहुंचे थे लेकिन किसी भी कांग्रेसी नेता को थाने के अंदर नहीं आने दिया गया. पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाने के गेट को बंद कर लिया. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग थाना पुलिस से लगातार गेट खोलने की अपील करते रहे. लेकिन पुलिस ने गेट खोलने से साफ इनकार कर दिया. जिसकी बाद वडिंग ने कहा कि एसएसपी ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि उनकी मजबूरी है. वहीं प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हमें विधायक सुखपाल सिंह खेहरा से मिलने से रोक दिया गया. हम आम आदमी पार्टी के इस प्रतिशोध से कानूनी तौर पर और सड़कों पर लड़ेंगे. हम इस तरह की दबाव रणनीति से डरेंगे नहीं. 

गुरुवार को हुई थी सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को गुरुवार की सुबह उनके चंड़ीगढ़ आवास से गिरफ्तार किया गया था. पंजाब पुलिस ने 2015 के मादक पदार्थ मामले में कांग्रेस विधायक को गिरफ्तार किया है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Farmers Protest: पंजाब में ट्रैक पर किसान, 90 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, 30 सितंबर तक प्रदर्शन का एलान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget