एक्सप्लोरर

Punjab Election: विरोधी दलों के निशाने पर आई कांग्रेस पार्टी, चरणजीत चन्नी की छवि को लेकर उठे सवाल

Punjab Election: चरणजीत सिंह चन्नी अवैध रेत खनन के मामले की वजह से सवालों के घेरे में है. विपक्षी दलों को कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम का चेहरा बनाया है. राहुल गांधी के इस फैसले के बाद से ही कांग्रेस पार्टी पर विपक्षी दल जमकर हमला बोल रहे हैं. विपक्षी दलों ने दावा किया है कि इस फैसले के कांग्रेस के सत्ता में वापसी करने की संभावना बढ़ने वाली नहीं है. 

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि इससे कांग्रेस की चुनावी संभावनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने भी इस घोषणा के बाद सत्ताधारी कांग्रेस पर तंज कसा.

राहुल की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय मंत्री और पंजाब के भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि इससे पार्टी की स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जो पहले से ही बर्बाद है. शेखावत ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस कुशासन, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और आंतरिक कलह के कारण बर्बादी की स्थिति में है और कोई चमत्कार भी इसे नहीं बचा सकता है.

पंजाब के नेताओं ने बनाया दबाव

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर आप और शिअद ने भी चन्नी पर निशाना साधा. शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, ''चरणजीत चन्नी को कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाना रेत माफियाओं की जीत है. हैरानी की बात है कि माफियाओं ने कांग्रेस आलाकमान पर जीत हासिल की है और अपने उम्मीदवार को उतारा है.''

पंजाब में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा, ''कांग्रेस के फैसले ने साबित कर दिया है कि वह पंजाब को फिर से लूटना चाहती है जैसा कि उसने पहले किया था, क्योंकि उसने एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जिसकी छवि है दागदार है.''

बता दें कि पहले कांग्रेस पार्टी सीएम का चेहरा घोषित करने से बच रही थी. लेकिन पंजाब कांग्रेस के नेताओं की ओर से लगातार बनाए जा रहे दबाव के बीच कांग्रेस ने सीएम के चेहरे की घोषणा कर दी.

Punjab Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी का सुनील जाखड़ ने किया समर्थन, राहुल गांधी का सबसे अच्छा फैसला बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल
पंजाब में BJP और अकाली दल का फिर होगा गठबंधन? इस बयान से बढ़ी हलचल
अमित शाह के दावे के बाद पंजाब में हलचल, हरसिमरत कौर पर मंथन?
अमित शाह के दावे के बाद पंजाब में हलचल, हरसिमरत कौर पर मंथन?

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget