एक्सप्लोरर

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी की रैली में खाली पड़ी रहीं पंडाल की कुर्सियां, प्रोग्राम छोड़ रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे सीएम

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी को गुरदासपुर में आयोजित रैली में पहुंचना था. लेकिन भीड़ नहीं होने की वजह से चन्नी रिश्तेदारों से मिलने पहुंच गए.

Punjab News: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीएम चरणजीत चन्नी पंजाब के गुरदासपुर में रैली में शामिल होने पहुंचे, लेकिन पंडाल ख़ाली होने की खबर सुनकर हेलीपैड से अपने रिश्तेदारों के घर चले गए. इससे पहले चरणजीत सिंह चन्नी को अपनी कई रैलियों में बेरोजगार टीचर्स के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा है. 

विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरदासपुर में रैली करने का फैसला लिया गया था. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को 12 बजे रैली में पहुंचना था. चरणजीत सिंह चन्नी तय समय पर गुरदासपुर में पहुंच गए थे. लेकिन हेलीपैड पर ही चरणजीत सिंह चन्नी को पंडाल खाली होने की जानकारी मिली और उन्होंने फिर अपने रिश्तेदारों के घर जाना बेहतर समझा. रैली के लिए पंडाल में लगाई गई कुर्सियां तक खाली पड़ी थीं.

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में खरड़ में रैली करने पहुंचे थे. खरड़ में चरणजीत सिंह चन्नी को मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करना था. लेकिन पिछले कई दिनों से पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार टीचर्स चन्नी के प्रोग्राम में पहुंच गए. इसके बाद पुलिस और बेरोजगार टीचर्स के बीच भिड़त भी देखने को मिली.

पार्टी के अंदर भी हो रहा है चन्नी का विरोध

बता दें कि पिछले कई दिनों से चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी के भीतर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में कांग्रेस पार्टी की चुनाव से संबंधित हुई बैठक में राज्य में सीएम के हर जगह लगे पोस्टर्स को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. चरणजीत चन्नी का विरोध करने वालों में पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू सबसे आगे हैं.

चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस पार्टी ने अमरिंदर सिंह के स्थान पर राज्य का सीएम बनाया है. कांग्रेस पार्टी ने हालांकि अभी तक यह एलान नहीं किया है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का चेहरा कौन होगा.

Punjab News: पंजाब में 20 दिसंबर से किसान शुरू करेंगे रेल रोको अभियान, केएमएसएस ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget