एक्सप्लोरर

Chandigarh News: चंडीगढ़ को लेकर नगर निगम पर प्रस्ताव पास, अलग विधानसभा बनाने की मांग भी हुई

Chandigarh News: चंडीगढ़ नगर निगम ने हरियाणा और पंजाब के दावों का विरोध किया है. नगर निगम ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा के बीच चंडीगढ़ को लेकर छिड़ा विवाद और ज्यादा बढ़ गया है. चंडीगढ़ का केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा बरकरार रखने के लिये नगर निगम ने एक प्रस्ताव पारित किया. इसके साथ ही इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि दिल्ली की तरह चंडीगढ़ की अपनी विधानसभा होनी चाहिये.

चंडीगढ़ पर दावेदारी को लेकर पंजाब और हरियाणा में जारी रस्साकशी के बीच निगम ने यह प्रस्ताव पारित किया है. पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की विधानसभाओं ने हाल में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ पर अपने दावे को दोहराते हुए अपने-अपने प्रस्ताव पारित किए हैं. चंडीगढ़ फिलहाल दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी है.

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि केंद्र को इस मामले में हस्तक्षेप कर हरियाणा और पंजाब सरकारों को अपनी अलग-अलग राजधानी बनाने का निर्देश देना चाहिये. प्रस्ताव पारित होने पर नगर निगम के सदन में केवल भाजपा पार्षद मौजूद थे. आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के पार्षदों ने वॉकआउट किया.

चंडीगढ़ पर हरियाणा और पंजाब ने ठोंका दावा

चंडीगढ़ नगर निगम की महापौर व भाजपा नेता सरबजीत कौर ने निगम की आम सभा की विशेष बैठक बुलाई थी. प्रस्ताव में कहा गया है, ''चंडीगढ़ के निवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसका केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा बरकरार रखा जाना चाहिए. बल्कि चंडीगढ़ में विधान सभा का गठन किया जाना चाहिए ताकि निवासियों को शहर की नीतियों और भविष्य के बारे में खुद निर्णय लेने में सक्षम बनाया जा सके.''

चंडीगढ़ को लेकर छिड़े ताजा विवाद की शुरुआत पिछले हफ्ते से हुई है. पहले पंजाब विधानसभा में चंडीगढ़ पर दावे को लेकर प्रस्ताव पास किया गया था. इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए हरियाणा विधानसभा में भी चंडीगढ़ पर दावे को लेकर प्रस्ताव पास किया गया.

Navjot Singh Sidhu ने सीएम भगवंत मान को घेरा, कहा- अवैध रेत खनन को नहीं रोक रही सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget