एक्सप्लोरर

चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर-10 में घर में फेंका गया हैंड ग्रेनेड, ऑटो से आए थे बदमाश

Chandigarh Hand Grenade News: चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक घर पर हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना के बाद हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार होकर आए 2 लोगों ने ग्रेनेड फेंका. पुलिस जांच में जुटी.

Hand Grenade Thrown In Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में एक घर पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया है. जानकारी के मुताबिक विस्फोट होने से घर के शीशे टूटे हैं, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि हाउस नंबर 575 में ग्रेनेड फेंकने की घटना सामने आई है. इस वीडियो में घर के अंदर टूटे हुए कांच के टूकड़े दिख रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार होकर आए दो लोगों ने ग्रेनेड फेंका. पुलिस ने ऑटो को पकड़ा है. पंजाब पुलिस के बर्खास्त मुलज़िमों पर वारदात को अंजाम देने का शक है. जिस पुलिस अफ़सर को टारगेट किया गया, वो जालंधर के पास नकोदर में तैनात रहे हैं. जानकारी के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर महीने में इनकी रेकी हुई थी.  पंजाब पुलिस भी चंडीगढ़ पुलिस के साथ अलर्ट है. 

होटल माउंट व्यू इलाके में घटना

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के जिस सेक्टर-10 में हैंड ग्रेनेड फेंका गया है वो होटल माउंट व्यू का इलाका है. सभी आला अधिकारी वहां पर मौजूद हैं. इस बात की पड़ताल की जा रही है कि क्या कनेक्शन हो सकता है और इस घटना को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हो सकते हैं. 

CSFL और बम निरोधक दस्ता मौके पर

सीएसएफएल (CSFL) की टीम उस स्थान पर पहुंच गई है, जहां चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में एक घर पर एक संदिग्ध विस्फोट हुआ है. बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर मौजूद है. चंडीगढ़ पुलिस के पीआरओ दलबीर सिंह ने कहा, "कोठी नंबर 575 में एक विस्फोट हुआ है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. सीएफएसएल टीम यहां मौजूद है. ये घटना शाम करीब 6 बजे हुई."

जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड संदिग्ध रूप से शिमला यूनिवर्सिटी के रिटायर प्रोफेसर केके मल्होत्रा ​​(ऑस्ट्रेलियाई नागरिक/95 वर्ष की आयु) के स्वामित्व वाली कोठी नंबर 575, जो चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में स्थित है. बताया जा रहा है कि एक चलती ऑटो रिक्शा के अंदर से ये ग्रेनेड फेंका गया था. ग्रेनेड कोठी के सामने वाले आंगन में फटा जहां मल्होत्रा ​​का बेटा लॉन में बैठा था. 

हालांकि, शीशे की खिड़कियों को कुछ क्षति के अलावा विस्फोट से कोई हताहत या घायल नहीं हुआ. संदिग्ध ऑटोरिक्शा आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस समय घर की पहली मंजिल पर हरमनजीत सिंह सिद्धू, पुत्र सज्जन सिंह निवासी मकान नं. 16, दशमेश नगर, फ़िरोज़पुर शहर, जो ट्रेडिंग पर एक इंस्टा चैनल (हरमनसिद्धू 0025 के नाम से) चलाता है, किरायेदार के रूप में रहता है.

यहां एक अन्य किरायेदार की पहचान सुषमा पत्नी स्वर्गीय राम शरण सिंगला निवासी पटियाला गेट, नाभा के रूप में हुई है. उनकी बेटी तन्वी ए गांधी एंड एसोसिएट्स (62, सेक्टर-2) में सीए की ट्रेनिंग कर रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget