एक्सप्लोरर

Panchkula News: पंचकूला में बम का गोला मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची एंटी बम स्क्वायड, सेना करेगी डिफ्यूज

Panchkula News: पंचकूला में बम का गोला मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तुरन्त पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंटी बम स्क्वायड और सेना को इसकी जानकारी दी.

Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में एमडीसी सेक्टर-6 इलाके में बम का गोला मिलने से हड़कंप मच गया. जिसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार मौके पर पहुंचे. इसके बाद एंटी बम स्क्वायड और सेना को इसकी सूचना दी गई. SHO सुशील कुमार का कहना है कि एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क निर्माण कार्य के दौरान बम का गोला मिला है. ये एक पुराना सैन्य गोला है, जिसके लिए हमने सेना को जानकारी दी है. आज सेना इसे कब्जे में लेगी जिसके बाद इसे डिफ्यूज किया जाएगा. 

सड़क निर्माण के दौरान मिला बम का गोला
आपको बता दें कि पंचकूला के गांव भैंसा टिब्बा के सामने एमडीसी सेक्टर-6 में सड़क बनाने का काम चल रहा है. सड़क बनाने के लिए दूसरी जगह से मिट्टी लाई जा रही है. मंगलवार की शाम को जब जैसीबी से मिट्टी को बराबर किया जा रहा था. तो इस दौरान पुराना बम का गोला मिला. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. एमडीसी थाना एसएचओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. 

बम के गोले को मिट्टी की बोरियों से किया कवर
बम के गोले को मिट्टी की बोरियों से कवर किया गया है. एंटी बम स्क्वायड को इसकी सूचना दी गई. जिसके कुछ समय बाद टीम मौके पर पहुंची. उसके साथ डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची. SHO सुशील कुमार ने आर्मी को बम के गोले के बारे में सूचना दी. आज सुबह आर्मी की टीम वहां पहुंचने वाली है. जिसके बाद बम को डिफ्यूज किया जाएगा. बम के पास मंगलवार शाम से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. ताकि कोई उसके साथ छेड़छाड़ ना करें. पुलिस अब ये भी जांच करने में जुटी हुई है कि जिस मिट्टी से बम बरामद हुआ है वो मिट्टी किस ट्रक से और कहां से लाई गई थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab IAS Transfer List: पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS, 13 PCS अधिकारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नियुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget