एक्सप्लोरर

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में ब्लैकआउट, जालंधर के कुछ इलाकों में बंद की गई बिजली की सप्लाई

Blackout in Amritsar and Hoshiarpur: पाकिस्तान के साथ पंजाब की 553 किलोमीटर लंबी सीमा है. बॉर्डर से लगे अमृतसर में सायरन बजाया गया.

पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर जिलों में सोमवार (12 मई) को एहतियाती ‘ब्लैकआउट’ उपाय लागू किए गए. अधिकारियों ने बताया कि जालंधर के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है.

'कुछ इलाकों में लाइट बंद कर दी गई'

जालंधर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने रात 9:15 बजे एक संदेश में कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर, सुरनासी के आसपास के कुछ इलाकों में लाइट बंद कर दी गई है, क्योंकि ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है. हम उनकी पुष्टि कर रहे हैं. अभी तक कोई (पूर्ण) ब्लैकआउट लागू नहीं है. चिंता की कोई बात नहीं है, जैसा कि सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने पुष्टि की है. वे हमेशा की तरह नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं.’’

पाकिस्तान के साथ पंजाब का 553 किमी लंबा बॉर्डर

पंजाब की पाकिस्तान के साथ 553 किलोमीटर लंबी सीमा है. सीमा से लगे अमृतसर में हवाई हमले का सायरन बजाया गया. अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने एक संदेश में कहा, ‘‘हम सतर्क हैं. हम ब्लैकआउट लागू कर रहे हैं.’’ उन्होंने लोगों से खिड़कियों से दूर रहने का आग्रह किया.

अमृतसर प्रशासन की अपील- घबराएं नहीं

अमृतसर प्रशासन ने नागरिकों से शांत रहने का आग्रह किया है. इसने कहा, ‘‘बिजली आपूर्ति बहाल करने की तैयारी होने पर हम आपको सूचित करेंगे. घबराएं नहीं.’’

होशियारपुर में कहां-कहां ब्लैकआउट हुआ?

होशियारपुर जिले में, दसूया और मुकेरियां में ब्लैकआउट उपाय लागू किए गए. सोमवार को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सामान्य स्थिति देखी गई, बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए सहमति बनने के बाद एहतियात के तौर पर कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे. चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की 10 मई को सहमति बनी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget