एक्सप्लोरर

Punjab Crime News: पंजाब पुलिस की दशक की सबसे बड़ी रेड, 63 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Jalandhar News: नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है. दशक की सबसे बड़ी रेड़ करते हुए पंजाब पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी निशानेदही पर 63 किलो अफीम बरामद की है.

Punjab News: पंजाब पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है. गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए, जालंधर ग्रामीण पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 63 किलोग्राम अफीम जब्त की है. एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस गोराया में एफआईआर दर्ज की गई है. 

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल है. तस्करों के लिंक की भी जांच की जा रही है. पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

आइस ड्रग की भी तस्करी करने लगा पाकिस्तान
वहीं पाकिस्तान अब हेरोइन के बाद आइस ड्रग की भी तस्करी करने लगा है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि सीआईए स्टाफ अमृतसर ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. सीआईए स्टाफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 2 किलो आइस ड्रग के अलावा एक चीनी मेड पॉइंट 30 बोर की पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. आरोपी की पहचान सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमर मान निवासी गांव गगड़मल थाना लोपोके के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है. उसस कई और खुलासे होने की संभावना है. 

ड्रोन के जरिए भेजी गई आइस ड्रग
पुलिस जांच में पता चला है कि ड्रोन के जरिए आइस ड्रग की भी तस्करी की गई थी. पुलिस पूछताछ में यह भी पता चला है कि नशे की ये खेप पाकिस्तानी तस्कर पठान और अमेर की तरफ से भेजी गई थी. जिसके बाद थाना छेहरटा ने कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: सीएम मान के बयान पर बिक्रम सिंह मजीठिया का पलटवार, पंजाब बचाओ यात्रा का विरोध करने पर बोले- 'AAP की राजनीति के लिए...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget