एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या हरियाणा में गुटबाजी झेल रही है कांग्रेस? भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी की भी बात सामने आ रही है. इसको लेकर अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान आया है.

Haryana News: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने राज्य में कांग्रेस के नेताओं में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया है. हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि चार लोगों के मत अलग-अलग हो सकते हैं कोई मनभेद नहीं है. 

दरअसल, पिछले दिनों कुमारी सैलजा ने ऐसा दावा किया था कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस में एक गुट का प्रभुत्व है जिससे अपेक्षित नतीजे शायद ना आएं. इसको लेकर जब भूपेंद्र सिंह हुड्डा से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा, ''कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. हरियाणा में एकजुट हैं. सब कांग्रेस का काम कर रहे हैं.''

यात्रा कोई भी करे, काम तो कांग्रेस के लिए हो रहा है- हुड्डा
कांग्रेस में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यात्रा निकाली और कुमारी सैलजा भी अलग यात्रा कर रही हैं. ऐसे में पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलें लगाई जा रही हैं. इन अटकलों को खारिज करते हुए भूपेंद्र सिंह ने कहा, ''यात्रा तो गांव-गांव में भी निकाली जा रही है. सभी तो कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस लिए यात्रा कर रहे हैं." 

कुमारी सैलजा ने लगाए थे ये आरोप
बता दें कि पिछले दिनों जब दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने यात्रा निकाली थी तो कुमारी सैलजा ने बिना नाम लिए कहा था कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.  कुमारी शैलजा ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा था कि जो है वह सबको दिख रहा है. वह इंचार्ज हैं इनका काम करने का अपना तरीका है. सारी बातें मीडिया के सामने नहीं करना चाहती लेकिन सारी बातें सबके सामने हैं.

जाटों की राजनीति के आरोपों का किया खंडन
उधर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जाट पॉलिटिक्स करने के आरोप लगते हैं. इसका खंडन करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ''मैं सबके लिए काम करता हूं. मैंने कभी किसी में मतभेद नहीं किया. अगर सड़क बनेगी तो क्या केवल एक समुदाय के लिए बनेगी? मेरे से बड़ा कोई कांग्रेसी नहीं है. मैं किसान का बेटा हूं और इस बार केवल जाट नहीं बल्कि 36 बिरादरियों ने तय किया है कि सरकार कांग्रेस की बनेगी.''

ये भी पढे़ं- CM भगवंत मान ने इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन हरमनप्रीत सिंह से की बात, बताया- 'मैच देखने पेरिस आना चाहता था लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget