एक्सप्लोरर

Bhiwani Murder Case: भिवानी केस का मामला गरमाया, अब चश्मदीद ने किया ये खुलासा

Bhiwani Murder Case Eyewitness: भिवानी में एक जली हुई बोलेरो गाड़ी में भरतपुर के दो युवकों के कंकाल बरामद होने के मामला गरमाता जा रहा है. अब इस मामले में चश्मदीद का बयान सामने आया है.

Junaid-Nasir Murder Case: हरियाणा (Haryana) में भिवानी (Bhiwani) में एक जली हुई बोलेरो गाड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) के दो युवकों के कंकाल बरामद होने के मामला गरमाता जा रहा है. अब इस मामले में चश्मदीद पृथ्वी सिंह (Prithvi Singh) का बयान सामने आया है. पृथ्वी सिंह ने कहा है, "मैंने देखा गाड़ी पूरी तरह से जल रही थी. मैंने गाड़ी की फोटो ली, जो मेरे पास है. मेरा बेटा भी आया और देखा की कंकाल है. पुलिस 15 मिनट बाद आ गई थी. इससे पहले इस इलाके में ऐसी घटना नहीं हुई थी."

इससे पहले बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लेने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद ने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने इस कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के कारण बजरंग दल का नाम अनावश्यक रूप से लिया जा रहा है. विहिप नेता ने राजस्थान सरकार को बजरंग दल पर झूठे आरोप लगाने से बाज आने की चेतावनी देते हुए इसके लिए राज्य की अशोक गहलोत सरकार से माफी मांगने की मांग की है.

सुरेंद्र जैन ने राजस्थान सरकार पर लगाया ये आरोप 

सुरेंद्र जैन ने राजस्थान सरकार पर वोट बैंक की राजनीति और राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान सरकार से न्याय की अपेक्षा नहीं की जा सकती, इसलिए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए. जांच पूरी होने तक किसी व्यक्ति को केवल इस आधार पर गिरफ्तार न किया जाए कि उसका नाम गौ तस्कर के भाई ने लिया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होने पर दोषियों को कठोर सजा हो.

दोषियों को मिलनी ही चाहिए सजा: सुरेंद्र जैन

विहिप नेता डॉ सुरेंद्र जैन ने कहा है कि हरियाणा के लोहारू में एक जली हुई गाड़ी में कुछ जले हुए नर कंकालों का मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है. यह आग किसी दुर्घटना में लगी है या किसी ने लगाई है, अभी इस पर जांच होनी बाकी है. गाड़ी राजस्थान की है, लेकिन कंकाल किसके हैं, यह भी अभी जांच का विषय है. मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा मिलनी ही चाहिए.

जानिए विश्व हिंदू परिषद नेता ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा कि राजस्थान के भरतपुर जिले के दो गौ तस्कर लापता हैं, जिन पर गौ तस्करी के अनेक मामले पहले से चल रहे हैं. एक तस्कर के भाई ने बजरंग दल के कुछ चर्चित नामों के बारे में संदेह व्यक्त किया है. ऐसा लगता है कि बिना प्रारंभिक जांच के राजस्थान पुलिस यह मान बैठी है कि उसके भाइयों की ओर से लिए गए नाम ही इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं.

ये भी पढ़ें- Bhiwani Murder Case: बजरंग दल के आरोपी नेता मोनू मानेसर ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'मैं उन दोनों...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget