एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे चुनाव, संगरूर जिले में आता है यह विधानसभा क्षेत्र

Punjab Election: दो विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके भगवंत मान इस बार नई सीट से किस्मत आजमाते हुए नज़र आएंगे.

Punjab Election: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को सीएम उम्मीदवार घोषित किया है. भगवंत मान पंजाब विधानसभा में धुरी विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाते हुए नज़र आएंगे. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के विधानसभा क्षेत्र का आधिकारिक तौर पर एलान करने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से दोपहर तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है.

आम आदमी पार्टी पंजाब की 117 सीटों में से 112 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है. हालांकि सीएम उम्मीदवार बनाए जाने से पहले तक यह साफ नहीं था कि भगवंत मान विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाएंगे या नहीं. 

इससे पहले पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी राघव चड्डा ने कहा कि सीएम उम्मीदवार भगवंत मान किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका एलान आज होगा. उन्होंने कहा, ''दोपहर तीन बजे आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि हमारे सीएम उम्मीदवार भगवंत मान किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.''

दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं भगवंत मान

भगवंत मान ने 2011 में राजनीति में एट्री करने का फैसला किया. 2012 में भगवंत मान ने पंजाब की लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद 2017 विधानसभा चुनाव में भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने जलालाबाद से टिकट दिया. हालांकि भगवंत मान सुखबीर सिंह बादल के सामने 18,500 वोट से चुनाव हार गए.

वहीं धुरी विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की थी. कांग्रेस पार्टी दलवीर सिंह को बेहद करीबी ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जसवीर जस्सी को 2811 वोट से हराया था. धुरी विधानसभा सीट संगरूर जिले में आती है. भगवंत मान दो बार संगरूर से चुनाव जीत चुके हैं.

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी के अंदर चरणजीत चन्नी को सीएम उम्मीदवार बनाने की मांग तेज, एक और मंत्री ने दिया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget