एक्सप्लोरर

Punjab News: भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी को घेरा, पूछा- पांच साल तक क्यों याद नहीं आया ड्रग्स का मुद्दा

Punjab News: भगवंत मान ने ड्रग्स के मामले पर पंजाब की कांग्रेस सरकार को घेरा है. भगवंत मान ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

Punjab News: आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट के मुखिया और संगरूर से सांसद भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने राज्य में फैले ड्रग्स माफिया का मुद्दा उठाया है. भगवंत मान ने राज्य की कांग्रेस (Congress) सरकार को इस मुद्दे को लेकर घेरा है. भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य ड्रग्स के मुद्दे की बात करती है, पर सरकार होने के बावजूद उसने इसे खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया. 

भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह अलौजा के बयान का हवाला दिया. गुरजीत सिंह ने ड्रग्स के मुद्दे को लेकर पंजाब पुलिस को लेटर लिखा है. भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को अब इस बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि वो लोग सत्ता से बाहर होने जा रहे हैं.

भगवंत मान ने कहा, ''कांग्रेस के नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब से ड्रग्स के नशे को खत्म करने की शपथ ली थी. लेकिन पांच साल तक कांग्रेस के नेता सिर्फ अपना फायदा देखते रहे. अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह दोनों ने ही ड्रग्स माफिया को खत्म करने के लिए कुछ नहीं किया. कांग्रेस नेताओं ने ड्रग्स माफियों के साथ नए संबंध बनाए.''

भगवंत मान ने उठाए सवाल

भगवंत मान ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता पांच साल तक इस मुद्दे पर चुप क्यों रहे. आप सांसद ने कहा, ''कांग्रेस के नेताओं ने सीएम के घर के बाहर धरना क्यों नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी की ओर से एसआईटी की रिपोर्ट पर क्यों कुछ नहीं किया गया.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम पद का उम्मीदवार बनाया है. भगवंत मान की अगुवाई में आप ने सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा है. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab Election: मलोट से आप उम्मीदवार बलजीत कौर डॉक्टरी के पेशे में दोबारा लौटी, कहा- नतीजे से नहीं पड़ता फर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget