एक्सप्लोरर

Punjab Election: मलोट से आप उम्मीदवार बलजीत कौर डॉक्टरी के पेशे में दोबारा लौटी, कहा- नतीजे से नहीं पड़ता फर्क

Punjab Election: बलजीत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने मलोट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है. कैंपेन खत्म होते ही बलजीत कौर ने डॉक्टरी का काम दोबारा शुरू कर दिया है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रही डॉक्टर बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने मतदान के बाद डॉक्टरी की प्रैक्टिस को दोबारा शुरू कर दिया है. बलजीत कौर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने मलोट (Malout) विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. कैंपेन के लिए ब्रेक लेने के बाद बलजीत कौर ने मुक्तसर के हॉस्पिटल में काम शुरू किया है. 

इससे पहले बलजीत कौर 22 साल तक पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस में डॉक्टर रही हैं. बलजीत कौर फरीदकोट के पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी हैं. कौर ने कहा कि विधानसभा चुनाव लड़ने की वजह से उन्होंने मरीज देखना बंद कर दिया था.

बलजीत कौर ने खुद दोबारा प्रैक्टिस शुरू करने की जानकारी दी है. उन्होंंने कहा, ''आम आदमी पार्टी का टिकट मिलने के बाद कैंपेन की वजह से मैं मरीजों को नहीं देख पाई. लेकिन अब दोबारा मैंने इलाज करना शुरू कर दिया है.''

नतीजा नहीं रखता मायने

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बलजीत कौर ने अब आए बदलाव के बारे में भी बात की है. बलजीत कौर ने कहा, ''अब लोगों के मेरे से बात करने में काफी बदलाव आया है. पहले लोग सिर्फ अपनी आंखों की समस्या बताते थे. अब वो अपनी निजी समस्याएं भी शेयर करने लगे हैं. मैं जितना ज्यादा हो सकता है उतना उनकी मदद करने की कोशिश करती हूं. मेरे लिए चुनाव का नतीजा ज्यादा मायने नहीं रखता. मैं अपना काम जारी रखूंगी.''

बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 फरवरी को हुआ. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

Punjab News: नवजोत सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से रोड रेज मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज करने का किया अनुरोध, आज होनी है सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget