एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए हुई सिफारिश के दावे पर भगवंत मान ने कैप्टन को घेरा, कहा- चीफ सेक्रेटरी के किसके कहने पर...

Punjab Assembly Election News: पंजाब के चुनाव में भी पाकिस्तान की एंट्री हो गई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने BJP मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ा दावा किया था.

Punjab Election News: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता और पंजाब चुनाव में सीएम कैंडिडेट भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पर बड़ा हमला बोल है. मान ने पूर्व सीएम के उस बयान पर टिप्पणी की है जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने उनसे नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को उनकी कैबिनेट में शामिल करने का निवेदन किया था.

पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) के अध्यक्ष कैप्टन ने कहा था- 'पाकिस्तान से मुझे मैसेज आया कि प्रधानमंत्री ने एक निवेदन किया है कि अगर आप नवजोत सिंह सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में रखना चाहते हैं तो मैं इसका आभारी रहूंगा वे हमारे पुराने मित्र है. लेकिन अगर वे काम न करें तो उन्हें निकाल देना.'

कैप्टन के दावे पर क्या बोले मान?
उधर कैप्टन के इस दावे पर मान ने कहा है 'पाकिस्तान तो कैप्टन से एक दीवार दूर ही था.' मान ने कहा- 'कैप्टन साहब कहते हैं कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से फोन आया. कैप्टन साहब ने तो DGP भी पाकिस्तान के कहने पर नियुक्त था. कैप्टन ने तो चीफ सेक्रेटरी भी पाकिस्तान के कहने पर नियुक्त किया था. पाकिस्तान तो कैप्टन से एक दीवार दूर ही था. कैप्टन बताएं कि उन्होंने चीकू और सीताफल किसके कहने पर लगवाए थे?'

सिद्धू ने बताया फुंका कारतूस...
वहीं अमरिंदर के इस दावे पर सिद्धू ने भी टिप्पणी की है. सिद्धू ने पूर्व सीएम को 'फुंका हुआ कारतूस' बताया है. सिद्धू ने कहा कि वह इस मामले में इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं.

गौरतलब है कि कैप्टन जब पंजाब सरकार के सीएम थे तब उन्होंने सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल से में जगह तो दी थी लेकिन विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि सिद्धू कई महीनों तक दफ्तर नहीं गए और फिर उन्हें निकाला गया.  जब सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा था तब भी कैप्टन विरोध कर रहे थे.

इसके बाद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया फिर चरणजीत सिंह चन्नी राज्य के मुख्यमंत्री बने थे.

Punjab Election: कैप्टन अमरिंदर सिंह पर नवजोत सिंह का पलटवार, कहा- 'फूंका हुआ कारतूस'

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए अपना दल ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, जानें- किन किन नेताओं का है नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget