एक्सप्लोरर

CM Bhagwant Mann ने पूरी की पंजाब पुलिस को दी गारंटी, ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत पर मिलेगा एक करोड़ का मुआवजा

Punjab News: पंजाब में भी दिल्ली की तर्ज पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत पर एक करोड़ रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी.

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब पुलिस को दी अपनी गारंटी पूरी कर दी है. भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. भगवंत मान ने पंजाब पुलिस के 23,000 से अधिक अधिकारियों और कर्मियों को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए यह घोषणा की.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने उन्हें मादक पदार्थ, आतंकवाद, अवैध खनन, भ्रष्टाचार के साथ-साथ अपराधियों के खिलाफ कतई सहन नहीं करने और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस से राज्य में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी पूर्वाग्रह के कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा.

पंजाब पुलिस के कल्याण के लिए एक अन्य निर्णय में, मान ने इस वित्तीय वर्ष से पुलिस कल्याण कोष को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने की घोषणा की. पंजाब सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पंजाब पुलिस को देश में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए अपने बेहतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया.

विधानसभा चुनाव के दौरान किया था वादा

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान वादा किया था कि उनकी पार्टी की सरकार बनने पर ड्यूटी के दौरान अगर किसी पुलिसकर्मी की मौत हो जाती है तो एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था. पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार की राह पर चलते हुए यह कदम उठाया है. दिल्ली सरकार भी ड्यूटी के दौरान किसी पुलिसकर्मी की मौत पर एक करोड़ रुपये का मुआवजा देती है.

Punjab Coronavirus Update: पंजाब में लगातार बढ़ रहा है कोरोना वायरस का खतरा, इतनी हुई एक्टिव केसों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget