एक्सप्लोरर

पंजाब CM भगवंत मान ने राइस मिल मालिकों को दिया भरोसा, हड़ताल हुई खत्म, जानें क्या है मांग

Bhagwant Mann News: राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही केंद्र सरकार के साथ जगह की कमी का मुद्दा उठाया है.

Bhagwant Mann On Rice Millers: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राइस मिल मालिकों की समस्याओं के समाधान करने का वादा किया है. उन्होंने शनिवार (5 अक्टूबर) को राज्य के चावल मिल मालिकों को आश्वासन दिया कि वह उनके मुद्दों को केंद्र के समक्ष उठाएंगे. एक सरकारी बयान के अनुसार सीएम से भरोसा मिलने के बाद राइस मिल मालिकों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी.

चावल मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा, ''राज्य सरकार ने पहले ही भारत सरकार के सामने फसलों को स्टोर करने जगह की कमी का मुद्दा उठाया है, जिसके बाद वह राज्य में दिसंबर 2024 तक 40 लाख मीट्रिक टन जगह खाली करने पर सहमत हो गई है.''

राइस मिलें क्यों थी हड़ताल पर?

धान की फसल के भंडारण के लिए अधिक जगह बनाने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में राइस मिलें हड़ताल पर थीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने राज्य से गेहूं और धान की आवाजाही के संबंध में लिखित आश्वासन दिया है, उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम ने पहले ही राज्य में 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं और धान की आवाजाही के लिए एक योजना प्रस्तुत की है.

48 लाख मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया गया- CM मान

सीएम मान ने आगे कहा, ''राज्य सरकार के स्वामित्व वाले और किराए के गोदामों में 48 लाख मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण किया गया है और मार्च 2025 तक इसकी मूवमेंट हो जाएगी. उन्होंने कहा कि फ्री स्टोरेज का उपयोग धान के भंडारण के लिए किया जाएगा. एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि जिन मिल मालिकों के पास 5,000 मीट्रिक टन से अधिक धान भंडारण क्षमता है, उन्हें अधिग्रहण लागत के 5 प्रतिशत के बराबर बैंक गारंटी देनी होगी.

हालांकि, उन्होंने कहा कि अब से मिल मालिकों से बैंक गारंटी लेने के बजाय मिल के भूमि रिकॉर्ड के आधार पर इस समस्या का समाधान किया जाएगा. मान ने मिल मालिकों की 10 प्रतिशत कस्टम मिल्ड चावल (सीएमआर) प्रतिभूतियों को वापस करने पर भी अपनी सहमति दी जो लंबे समय से लंबित है. सीएम ने इस बात पर भी सहमति जताई कि अब से मिलर्स को 10 रुपये प्रति एमटी की दर से सीएमआर देना होगा. 

मिलों के आवंटन को भौतिक सत्यापन से छूट

उन्होंने मौजूदा मिलों के आवंटन को भौतिक सत्यापन से छूट देने की भी मंजूरी दे दी. मान ने डिप्टी कमिश्नर को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि नमी की मात्रा की जांच के लिए धान की कटाई शाम 6 बजे से सुबह 10 बजे तक न हो. उन्होंने मंडी बोर्ड को नमी मीटर खरीदने के लिए भी कहा और कहा कि धान की खरीद के दौरान 17 प्रतिशत नमी की मात्रा सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP की तैयारी तेज, चार सीटों पर प्रभारी नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget