एक्सप्लोरर

पंजाब में विधानसभा उपचुनाव को लेकर BJP की तैयारी तेज, चार सीटों पर प्रभारी नियुक्त

Punjab Politics: पंजाब में 4 निर्वाचन क्षेत्रों से विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद सीटें खाली हो गईं. बीजेपी ने अविनाश राय खन्ना को गिद्दड़बाहा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया.

Punjab BJP Appointed in-Charges: पंजाब में विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. पंजाब बीजेपी ने शुक्रवार (4 अक्टूबर) को 4 विधानसभा क्षेत्रों में आगामी उपचुनाव को लेकर प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. जिन 4 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं, उनमें गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला सीट शामिल है. 

पंजाब में 4 निर्वाचन क्षेत्रों से विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद सीटें खाली हो गईं. पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि बीजेपी ने वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना को गिद्दड़बाहा सीट के लिए प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि दयाल सोढ़ी को सह-प्रभारी नियुक्त करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

बीजेपी ने किस सीट पर किसे बनाया प्रभारी?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया को बरनाला विधानसभा सीट के लिए प्रभारी और पार्टी नेता जगमोहन सिंह राजू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया. विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रमुख श्वेत मलिक प्रभारी के रूप में चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव की देखरेख करेंगे और सह-प्रभारी के रूप में पार्टी नेता परमिंदर बराड़ उनका समर्थन करेंगे.

इसमें कहा गया कि पठानकोट से पार्टी विधायक और पूर्व राज्य इकाई प्रमुख अश्विनी शर्मा को डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी के रूप में चुना गया, जबकि पार्टी नेता राकेश राठौड़ को सह-प्रभारी के रूप में चुना गया. 

नेताओं के सांसद बनने के बाद खाली हुईं सीटें

कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लुधियाना संसदीय सीट से चुने जाने के बाद गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट खाली हो गई थी. राज कुमार चब्बेवाल, जो कांग्रेस विधायक थे, लेकिन बाद में आप में शामिल हो गए, होशियारपुर से सांसद बने और डेरा बाबा नानक से कांग्रेस विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर संसदीय सीट से चुने गए. बरनाला से आप विधायक रहे गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर सीट से सांसद चुने गए.

ये भी पढ़ें: Farmers Rail Roko Protest: पंजाब में किसानों ने किया ट्रेनों का चक्का जाम, फिरोजपुर में 5 अलग-अलग जगहों पर बैठे किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget