एक्सप्लोरर

Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने दी विधायकों को चेतावनी, अगर किया ऐसा काम तो जाना होगा जेल

Punjab News: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को गलत कामों से दूर रहने की सलाह दी है. अरविंद केजरीवाल ने वादे पूरे करने के बारे में भी जानकारी दी है.

Punjab News: आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने में कामयाब रही है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के 92 विधायकों चुनाव में जीत हासिल की है. आम आदमी पार्टी के ऊपर चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे करने का दबाव भी है. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में यदि आम आदमी पार्टी का कोई विधायक किसी गलत काम में लिप्त पाया गया तो उसे जेल जाना होगा.

पंजाब में प्रचंड जीत के बाद केजरीवाल और भावी सीएम भगवंत मान ने रोड शो कर पंजाब की जनता का आभार जताया. पंजाब की जनता से किए गए वादों को लेकर केजरीवाल ने कहा कि "कुछ वादे हम तुरंत पूरे करेंगे, लेकिन कुछ वादे पूरे करने में समय लग सकता है." 

केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में एक ईमानदार सरकार बनेगी और जो लूट चल रही थी, वो बंद होगी. अब एक-एक पैसा गरीबों और पंजाब के लोगों के पर खर्च होगा. अगर कोई मंत्री या एमएलए भी इधर-उधर करेगा, तो उसको छोड़ेंगे नहीं, सीधे जेल भेजेंगे. हम सारी गारंटी पूरी करेंगे. कुछ तुरंत पूरी हो सकती हैं और कुछ में थोड़ा समय लग सकता है."

पंजाब के लोगों को कहा शुक्रिया

केजरीवाल ने कहा, "16 मार्च को भगवंत मान के साथ पंजाब की पूरी जनता मुख्यमंत्री बनेगी. इस इंकलाब को आगे लेकर जाना है. हम रंगला पंजाब बनाएंगे, हंसता-खेलता पंजाब बनाएंगे. पूरी दुनिया को यकीन नहीं हो रहा है कि पंजाब के अंदर इतना बड़ा इंकलाब आ गया. पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. हम पंजाब के तीन करोड़ लोगों के सामने नत-मस्तक हैं."

केजरीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "कई साल बाद पंजाब को पहली बार एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है. मेरा छोटा भाई भगवंत मान कट्टर ईमानदार है. आपको एक ईमानदार सीएम मिला है. पंजाब में ईमानदार सरकार बनेगी."

Punjab News: भगवंत मान के शपथ ग्रहण को लेकर हुआ बदलाव, अकेले सीएम को ही दिलाई जाएगी शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget